Viral Video: दया और मदद करने का भाव सिर्फ इंसानों में नहीं होता बल्कि जानवरों में भी होता है। ये बात पढ़ने में थोड़ी सी अजीब लग सकती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। जहां एक तरफ इंसानियत मरती जा रही है तो वहीं, दूसरी तरफ ये काम जानवर कर रहे हैं। इंटरनेट पर एक बिल्ली की जान बचाते कुत्ते का दिल को छू लेना वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख लोगों दंग हैं। क्योंकि आज कल मानवता जहां मरती जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ एक बेजुबान का ये दया से भरा बर्ताव सोच में डाल देने वाला है।
पानी में डूब रही बिल्ली की कुत्ते ने बचाई जान
बिल्ली की जान बचाते कुत्ते के वायरल वीडियो को Wasim Ahmed नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘जब बिल्ली मुसीबत में थी तो पास से गुजर रहे एक Dogesh ने इंसानियत दिखाते हुए बीमार बिल्ली की जान बचाई वाकई आज के जानवर इंसान से बेहतर है । इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि, घटना रियल लाइफ की है लेकिन इसे एआई वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।’
देखें वीडियो
जब बिल्ली मुसीबत में थी तो पास से गुजर रहे एक Dogesh ने इंसानियत दिखाते हुए बीमार बिल्ली की जान बचाई
वाकई आज के जानवर इंसान से बेहतर है
Inspired by a real rescue story AI recreation for storytelling pic.twitter.com/uZcxfkdUo7
— Wasim Ahmed (@TheWittyWasim) August 7, 2026
वीडियो की शुरुआत में एक बेबस बिल्ली पानी से भरे गहरे ड्रम में फंसी नजर आती है, जहां वह खुद को बचाने की नाकाम कोशिश कर रही होती है। इसी समय वहां से एक कुत्ता गुजरता है। बिल्ली को मुसीबत में देखकर वह एक पल के लिए भी नहीं झिझकता और तुरंत पानी के पास पहुंच जाता है। कुत्ता बेहद सावधानी और समझदारी से बिल्ली को अपने मुंह से पकड़कर पानी से बाहर खींच लाता है और उसकी जान बचा लेता है।
Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित
ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 7 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 3500 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैँ। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं और समाज के मौजूदा हालातों पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि आज के समय में जहां इंसान अक्सर दूसरों को मुसीबत में देखकर मुंह मोड़ लेते हैं या मदद करने के बजाय फोन पर वीडियो बनाने लगते हैं, वहीं इस कुत्ते ने ‘इंसानियत’ की सच्ची मिसाल पेश की है। इस वीडियो ने यूजर्स का दिल छू लिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
