Viral Video: क्रेन का बाप निकला हाथी! देखें कैसे कार को हवा में उछालकर बनाया कबाड़? सवारी की हालत डरा रही

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी की ताकत का अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपनी कमर पर सवारी को बैठाए हुए है और कार को तोड़ रहा है।  ये घटना दिल दहला देने वाली है।

Viral Video

Picture Credit: Google

Viral Video: हाथी वैसे तो शांत स्वभाव का जानवर माना जाता है। लेकिन जब इसे गुस्सा आता है तो वो अकसर खौफनाक घटनाओं को अंजाम देता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक हाथी अपने ऊपर सवारी को बैठाए हुए है। लेकिन अचानक से अपना कंट्रोल खो देता है। वो कार को हवा में ऐसे उछालकर पटकता है कि, गाड़ी देखते ही देखते कबाड़ में बदल जाती है। बीच सड़क पर  उग्र हाथी के तांडव को देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती है। हाथी कार को ऐसे उठाकर पटक रहा है, जैसे कोई लोहे की क्रेन नशीन करती है। उसकी  पावर देख हर कोई दंग है।

हाथी ने कार का हाल किया बेहाल

हाथी के द्वारा कार को तोड़ने के वायरल वीडियो को Sajid Tyagi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘गजराज ने गुस्से में गाड़ी का क्या हाल बना दिया है? उम्मीद करते हैं कि इसमें अंदर कोई ना बैठा हो…वैसे गजराज को गुस्सा ज्यादा ही आ रहा है।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, हाथी ने बीच सड़क पर कार को निशाना बनाया है वो अपनी सूंड से सफेद कलर की गाड़ी को उठा-उठाकर पटक रहा है। हाथी के ऊपर कुछ लोग बैठे हैं। जो इस घटना से काफी डरे हुए हैं। विशालकाय हाथी को इतना भयंकर गुस्सा क्यों आया है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नही है। लेकिन गजराज का ये रौद्र रुप काफी डराने वाला है।

Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान 

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जनाकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  20 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 20000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘ऊपर जो बैठे हैं उनका क्या हाल होगा डर से’। दूसरा लिखता है ‘गजराज का गुस्सा बड़ा ही खतरनाक है। उम्मीद है सब ठीक होगा’। तीसरा लिखता है, ‘लोगों के चिड़ाने से हाथी को इतना भंकर गुस्सा आ रहा है’। ये घटना मन को विचलित करने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version