Viral Video: शादीशुदा रिश्ते में इनसिक्योरिटी और शक का लेवल किस हद तक आगे बढ़ गया है इस बात का यकीन करना मुश्किल है। यहां पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों चीट करते हुए पकड़ लिया लेकिन यह धोखा किसी लेट नाइट कॉल या मैसेज, चैट या डेटिंग की वजह से नहीं हुआ बल्कि सपने में धोखा देने की जुर्रत करने को लेकर हुआ है। जी हां, शायद आपको इस सपने में धोखे देने वाली बात का यकीन ना हो लेकिन बेचारे पति की वाट लग गई। वायरल वीडियो में बीवी ने जिस तरह से रिएक्ट किया उस पर लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं।
कैसे पति के सपने ने Viral Video में करवाया क्लेश
Kalesh over Wife catches husband red-handed for “dream cheating” with a school friend😭 https://t.co/41T7BvCXcj
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 20, 2026
वायरल वीडियो में पति की आवाज आती है जो कहता है कि “यह रो रही है।” जहां पत्नी बिस्तर पर मुंह छुपा कर रोती हुई नजर आती है। पति कहता है, “मेरे सपने में कोई 7वीं क्लास की लड़की आ गई गलती से मैंने इसे अपना सपना बता दिया तब से कह रही तुम ऐसे हो वैसे हो। मतलब सपना मेरे हाथ में था।” फिर पत्नी कहती है “सोच तुम्हारे हाथ में है।” ऐसे में पत्नी आगे वायरल वीडियो में यह कहते हुए नजर आती है कि तुम्हारे हाथ में है तुम्हारा सोच है कि तुम क्या सोचते हो वही तुम्हें सपने आएंगे जो तुम सोचोगे उसी से आधारित सपने आएंगे।
ड्रीम चीटिंग के इस पल ने सोशल मीडिया पर लाया भूचाल
वहीं इस वीडियो में यह भी कहती हुई नजर आती है कि सपना क्या आया वह मायने रखता है। सातवीं क्लास का सपना आया यह मायने नहीं रखता है। सपने में तुम दूर भी हो सकते थे। नहीं हुए तुमने मुझ पर ड्रीम चीटिंग की है। एक यूजर ने कहा यह सिर्फ स्क्रिप्ट है तो एक यूजर ने कहा इनसे सिर्फ बिना सिर पैर के क्लेश करवा लो तो एक यूजर ने कहा क्या यह अब डिवोर्स और 1 लाख हर महीने अलमणि लेगी। एक यूजर ने कहा बेचारा पति पत्नी का मारा तो एक ने लिखा “ड्रीम डिवोर्स होना है।” वहीं इस gharkekalesh x वायरल वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
