Bihar Viral Video: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और निश्चित तौर पर छात्र भक्त तो शिक्षक वहां के भगवान होते हैं। हमारे समाज में ऐसा दर्जा भी दिया जाता है लेकिन नवादा के एक सरकारी स्कूल में जिस तरह से एक प्रिंसिपल ने दरिंदगी दिखाई उसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास की छात्राओं ने हेड मास्टर का गलत नियत का पर्दाफाश किया। अब यह सोशल मीडिया पर विवादों की वजह बन गई है। क्या सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं सुरक्षित नहीं है जब इस पर सवाल उठे तब नवादा पुलिस ने क्या प्रतिक्रिया दी आइए जानते हैं।
देखें Bihar Viral Video में कैसे हेडमास्टर के खिलाफ भड़के लोग
📍 नवादा, आनंदपुरा
हेडमास्टर पर कक्षा 6–8 की कई छात्राओं ने छेड़खानी और गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
@nawadapolice
@officecmbihar @bihar_police https://t.co/hkEktv24bX— 𝗖𝗬𝗕𝗘𝗥 𝗨𝗠𝗠𝗔𝗛 (@cyber_ummah_) September 19, 2026
बिहार वायरल वीडियो की बात करें तो सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई है कि लड़की द्वारा शिकायत करने के बाद माता-पिता और गांव के लोग उस स्कूल पहुंच गए और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की यह कहते हुए नजर आती है कि “गोदी उठा लेता है बाथरूम में घुस जाता है।” एक प्रिंसिपल पर जिस तरह का आरोप लड़कियों की तरफ से लगाया जाता है यह निश्चित तौर पर शर्मनाक है।
आक्रोश के बाद वायरल वीडियो पर पुलिस ने किया वार
नवादा में POCSO एक्ट के तहत हेडमास्टर गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार पुलिस ने कहा था कि “कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।” जिस पर नवादा पुलिस ने जवाब देते हुए बताया कि “प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अग्रतर अनुसंधान जारी।” वहीं इस वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए हेडमास्टर को जलील कर रहे हैं और उसे दरिंदा और जल्लाद कहते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं तो उसे मानव रूपी भेड़िया का नाम भी दिया जा रहा है।
बिहार वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और इस पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
