---Advertisement---

Viral Video: ड्रामेबाज पाकिस्तान ! ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम की जीत का क्रेडिट लेकर हवा में उछला प्रधानमंत्री , लोग बोले-नौटंकी

Viral Video: ड्रामेबाज पाकिस्तान ! ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम की जीत का क्रेडिट लेते हुए पाक पीएम का रिएक्शन देख फूटा लोगों का गुस्सा

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2024 7:38 अपराह्न

viral video pak pm
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचकर पाकिस्तान को पहली बार गोल्ड मेडल जीताने वाले अरशद नदीम गुरुवार की रात से ही खबरों में बने हुए हैं, जेवलिन के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता है वहीं, दूसरे नंबर पर भारत के नीरज चोपड़ा रहे जिन्हें सिल्वर मेडल मिला है. अरशद की इस जीत की तारीफ भारत और पाकिस्तान में बराबर हो रही है. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जब उन्हें अरशद नदीम की जीत का क्रेडिट दिया जाता है तो वह खुशी से झूम उठते हैं. वो अरशद की जीत को अपना विजन सुनने से काफी खुश हैं.

अरशद नदीम की जीत का क्रेडिट लेते दिखे पाक पीएम

इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अरशद नदीम जब उस जीत के पल के करीब पहुंचे तो खुशी से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और उनके साथ बैठे व्यक्ति झूम उठते हैं. तभी प्रधानमंत्री के पास बैठा हुआ व्यक्ति बताता है कि, अरशद की जीत जो है यह आपका विजन है और इसे सुनकर प्रधानमंत्री काफी खुश होते हैं. कहीं ना कहीं अरशद की जीत का क्रेडिट लेते हुए पीएम दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का काफी गुस्सा फूट पड़ा है और वह बोल रहे हैं कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने गलत किया मेहनत तो कुछ की नहीं और क्रेडिट ले रहे हैं.

Viral Video देख फूटा लोगों का गुस्सा

पीएम को लोग “सर आपका विजन” कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं. इसके साथ-साथ कुछ लोग बोल रहे हैं कि, ऑस्कर लेवल की एक्टिंग की हैं तो वहीं कुछ लोग इसे नौटंकी बता रहे हैं. अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026