Viral Video: नशे में पुलिसवाले ने सड़क पर किया ऐसा ‘कांड’, तमाशा देखने जुट गई सैकड़ों की भीड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो बीच सड़क पर नशे में झूमते हुए कुछ ऐसी हरकत कर रहा, जिसे देख हर कोई  दंग है।

Viral Video

Picture Credit: Nargis Bano X

Viral Video: पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना और क्राइम को रोकना होता है। लेकिन जब यही रक्षक अपना होश गंवाकर सड़कों पर नशे में धुत होकर घूमने लगे तो जनता के मन में काफी सवाल उठते हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से आया है। यहां पर पुलिसकर्मी काम को छोड़कर सड़कों पर नशे में झूमता दिखा। वर्दीधारी इतना टल्ली था कि, उससे सही से चला तक नहीं जा रहा है। यही कारण है कि, स्थानीय लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस मामले पर आला पुलिस अधिकारियों ने एक्शन ले लिया।

सड़कों पर नशे में झूमता दिखा पुलिसकर्मी

नशे की हालत में सड़कों पर झूमते पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को एक्स पर Nargis Bano नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकार देते हुए लिखा है कि, ‘दिलीप कुमार नाम का पुलिस वाला वर्दी पहनकर शराब के नशे में लड़खड़ा कर चल रहा है , पुलिस वाले को शराब के नशे में देखकर आस पास मौजूद लोगो ने उसका वीडियो बना लिया ,मामला उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर का है।’

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पुलिसकर्मी नशे की हालत में झूम रहा है। आस-पास मौजूद लोग उसकी वीडियो बना रहे हैं। इसके साथ ही सवाल उठा रहे हैं कि,ये कैसा पुलिसकर्मी है। लेकिन वर्दीधारी के ऊपर कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है।

Viral Video पर आला अफसरों ने लिया एक्शन

पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद सुल्तानपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। इसके साथ ही कार्रवाही की जानकारी वीडियो के नीचे प्रतिक्रिया देते हुए  SULTANPUR POLICE ने लिखा, ‘उक्त प्रकरण में अवगत कराना है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे होमगार्ड दिलीप कुमार की ड्यूटी पंत स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्धारित थी, किन्तु होमगार्ड कार्यालय के अनुसार उनके द्वारा ड्यूटी पर आमद नहीं की गई। वह ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये हैं। प्रकरण में होमगार्ड विभाग द्वारा संबंधित होमगार्ड के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version