Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और वो जुड़े वीडियोज सामने आते रहते हैं. जिन्हें देखने के बाद लोगों का रिश्तों और पार्टनर से भरोसा उठता जा रहा है. इंटरनेट पर एक और चौंकाने वाला मामला सुर्खियों में है. इस वायरल वीडियो एक बेबस पति बता रहा है कि, उसने खून-पसीना एक करके, तरबूज बेचकर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और पुलिसकर्मी बनाया. लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी ने ना सिर्फ अपने पति को धोखा दिया, बल्कि उसके सारे त्यागों को सिरे से नकार दिया. वीडियो में पति दावा कर रहा है कि, उसकी बीवी बिहार पुलिस में है.
क्या हुआ जब तरबूज बेचने वाली की पुलिसवाली बीवी प्रेमी संग बंद कमरे में पकड़ी गई?
पुलिसवाली पत्नी को प्रेमी संग बंद कमरे में पकड़े जाने का वायरल वीडियो Rishu नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, पति ने पढ़ा लिखा कर पत्नी को पुलिस बनाया, और पुलिस बनते ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई. वीडियो में मीडिया और पुलिसवालों के साथ पति अपनी बीवी को बंद कमरे में युवक के साथ पकड़ता है.
देखें वीडियो
पति ने पढ़ा लिखा कर पत्नी को पुलिस बनाया, और पुलिस बनते ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई 🤣 pic.twitter.com/2yXZQVl25f
— Rishu (@Rishika_35) June 1, 2026
इसके बाद कैमरे पर बताता है कि, वो गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है. उसने अपनी आर्थिक तंगहाली के बावजूद अपनी पत्नी के पुलिस कर्मी बनने के सपने को पूरा करने की ठानी. पति ने दिन-रात कड़ी धूप में सड़क किनारे तरबूज बेचकर पैसे जुटाए. उसने बीवी को पढ़ाया है और बिहार पुलिस में नौकरी दिलवाई लेकिन जॉब लगते ही वो प्रेमी संग चली गई. अब बेचारा पति धोखा खाने से बुरी तरह से टूट गया है.
Viral Video देखे लोगों का रिश्तों से उठा भरोसा
तरबूत वाले की बीवी के धोखे का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर 1 जूनव2026 को अपलोड किया गया था. इस पर 46000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. काफी लोग तरबूज बेचने वाले बेबस पति के हाल को देखकर भावुक हैं तो कुछ का कहना है कि, शादी के बाद बीवी को नहीं पढ़ाना चाहिए. इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, वो भविष्य में अपनी बीवी को पढ़ाएं या नहीं.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






