Viral Video: एल्विश यादव और रजत दलाल को जोकर कहते हुए एजाज खान ने दी धमकी, यूजर्स बोले-“अब आएगा मजा”

Viral Video: एल्विश यादव और एजाज खान की लड़ाई सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वायरल।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: विवादों में रहने वाले बिग बॉस ओटीटी के पूर्व विनर और यूटयूबर एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में हैं। इसकी वजह है पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान दरअसल, इन दोनों के बीच धमकी-धमकी वाले वीडियो चल रहे हैं। अब बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए एल्विश यादव मुम्बई आ चुके हैं। उन्होंने मुम्बई आते ही एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने एजाज खान को धमकी दी है।

थम नहीं रही एल्विश और एजाज की लड़ाई

एल्विश की तरफ से कुछ ही घंटों पहले एजाज को धमकी देते हुए एक वीडियो शेयर की जिसमें वह बोले – तुम्हारी मुम्बई में हूं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि एजाज खान उनके मैसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं। एल्विश यादव के साथ इस दौरान रजत दलाल भी दिखे। ये दोनों एजाज खान को धमाकते हुए दिखे। इस वीडियो के बाद अब एजाज खान का वीडियो आया है, जिसमें वह एल्विश यादव और एजाज खान को जोकर बोल रहे हैं। इसके ही बोल रहे है कि, मुम्बई-मुम्बई क्या कर रहे हो अपना पता दो मैं अकेला ही आता हूं। इसके साथ एजाज खान बोलते हैं वह किसी आर्मी को लेकर नहीं चलते हैं अकेले ही आते हैं।

Viral Video एल्विश को धमकाते दिखे एजाज खान

आपको बता दें, कुछ समय पहले एजाज खान ने एल्विश यादल को धमकी देते हुए कहा था कि, वह एल्विश यादव से माफी मंगवाएंगे। इसी को लेकर ये विवाद भी शुरु हुआ और अब ये एक-दूसरे को धमकी दे रहे हैं। आपको बता दें, एल्विश यादव Bigg Boss OTT Season 3 में अपने दोस्त लव कटारिया को सपोर्ट करने आ रहे हैं। इस दौरान अदनान शेख को सपोर्ट फैजू करेंगे। एल्विश जैसे ही मुम्बई आए वैसे ही एजाज से उनकी लड़ाई शुरु हो गई।एजाज के इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख यूजर्स बोल रहे है कि, अब मजा आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version