Viral Video: बेटी के साथ हो रही अश्लीलता का बूढ़ी मां ने किया विरोध तो फोड़ दिया सिर, पीड़िता का दर्द खौफ ला रहा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि, वो उसे तंग कर रहा था। उसकी मां ने जब विरोध किया तो सिर फोड़ दिया। इस मामले पर यूपी पुलिस से उसने गुहार लगाई है।

Viral Video

Picture Credit: X

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर  एक युवती ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि, पड़ोसी उसे चार सालों से तंग कर रहा जब, उसकी बूढ़ी मां ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटकर सिर फोड़ दिया। युवती का गुहार लगाते हुए एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना कानपुर देहात की बताई जा रही है।

पहले युवती को छेड़ा फिर बूढ़ी महिला का फोड़ा सिर

युवती के वायरल वीडियो को एक्स पर  Rahul Saini नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी कानपुर देहात की इस युवती की पीड़ा सुनिए…!अपनी मां के साथ गांव में रह रही युवती को पड़ोसी गोविंद 4 साल से परेशान कर रहा है..!

देखें वीडियो

आरोप है कि -गोविंद उसके साथ छेड़छाड़..अश्लीलता और गंदे गंदे कमेंट करता है..विरोध करने पर घर में घुसकर मां – बेटी के साथ मारपीट की गई..!पीड़िता की मां को गंभीर चोट आई है..इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है..!पीड़िता ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है..!’सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती के द्वारा युवक पर काफी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो में  लड़की की मां का फूटा हुआ सिर भी देखा जा सकता है।

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

घटना की गंभीरता को देखते हुए कानपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। इसके साथ ही एक्स पर लिखा, ‘प्रकरण उपरोक्त में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है। अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।’  फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version