Viral Video: लड़की ने अपने लिए खाना बाहर से आर्डर किया लेकिन उसे नहीं पता था कि जिस डिलीवरी बॉय ने उसका आर्डर लिया है वह कोई और नहीं बल्कि उसी का बॉयफ्रेंड है। सोशल मीडिया पर यह इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। जहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से सवाल करती हुई नजर आती है और इस दौरान उसके आंखों के आंसू नहीं रुक पाते हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने बीच सड़क लड़की को रोने को मजबूर कर दिया।
खाना देने आए बॉयफ्रेंड को देख लड़की हुई इमोशनल
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे लोग स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। वीडियो में लड़की रोते हुए अपने बॉयफ्रेंड से सवाल करते हुए नजर आती हैं। वह कहती है कि “तुम्हारी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं मैंने पूछा था तो तुम बोले थे कि फोन चलाते हो, तुम मेहनत कर रहे हो जोमैटो का काम कर रहे हो तुम।” इस दौरान दोनों एक दूसरे के गले मिलकर रोते हुए नजर आते हैं जहां मजबूरी लड़के से जोमैटो का काम करवाता है तो लड़की का प्यार झलक रहा है। यह उनके प्यार को दिखाने के लिए काफी है।
स्क्रिप्टेड वायरल वीडियो पर देखें लोगों की राय
tharki.times इंस्टाग्राम से शेयर किए गए इस वीडियो को 86000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “स्क्रिप्ट अच्छा है कोई लड़की इस तरह दुख नहीं समझती है।” एक ने कहा यह जोमैटो वाला वीडियो बनाता है और व्यूवर्स को पागल बनाता है फालतू में तो एक ने लिखा है क्यूट। एक ने कहा प्री प्लान है व्यूज के लिए तो एक ने कहा खूबसूरत कि कोई इतना भी प्यार करता है। एक यूजर ने कहा कि आजकल का प्यार नहीं है।
जिस तरह से लड़की के सामने बॉयफ्रेंड की सच्चाई आती है वह पूरी तरह से हैरान रह जाती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
