---Advertisement---

Viral Video: असाधारण! रिज्यूमे में झूठ बोलना नौकरी के पहले दिन महिला को पड़ा भारी, लोग बोले ‘ये तो खेला हो गया’

Viral Video: नौकरी पाने के लिए रिज्यूम में महिला ने झूठ बोला लेकिन पहले दिन ही जॉब में कुछ ऐसा हो गया जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। कंटेंट क्रिएटर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2024 1:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नौकरी पाने के लिए लोग एक से बढ़कर एक रिज्यूम बनाते हैं ताकि इंटरव्यू के दौरान उन्हें किसी भी नौकरी से छांटा ना जा सके। इसके लिए कई दफा कुछ लोग बड़ी-बड़ी बातें भी कर देते हैं जो असल जिंदगी में काफी अलग होता है। फन और एंटरटेनमेंट के मकसद से एक ऐसे वीडियो को कंटेंट क्रिएटर शेयर करती हुई नजर आई जिसमें वह रिज्यूम में झूठ बोलती है। हालांकि नौकरी के पहले दिन में कुछ ऐसा होता है जिसे देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो (Video) में जिसे देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट।

महिला की नासमझी देख आपको भी लग सकता है झटका

जहां तक इस Viral Video की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं लैपटॉप पर एक महिला बैठी हुई है और आवाज आती है दीपिका क्या आप राइट साइड में फाइल को देख रही हैं। ट्विस्ट तो तब आता है जब महिला लैपटॉप में फाइल खोलने की बजाय अपने पास रखे हुए फाइल को देखती हैं और कहती है कि हां मुझे फाइल दिख गया। वहीं जब फाइल खोलने के लिए कहा जाता है तो वह अपने हाथ में रखे हुए फाइल को खोल लेती है और फिर मैनेजर की आवाज आती है कि क्या आपको विंडो दिख रहा है आप वहां चले जाओ।

इसके बाद महिला खिड़की के पास लैपटॉप लेकर चली आती है। उसके बाद मैनेजर की आवाज आती है कि अब फाइल्स को क्लाउड में जाकर खोलो। महिला की नादानी इतनी अधिक बढ़ती है कि वह छत पर जाकर बादलों के नीचे फाइल को खोलकर खड़ी हो जाती है।

वायरल वीडियो को मिल रहे खूब व्यूज

vivekjadoo इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो पर 4 लाख 43000 से ज्यादा लाइक्स हैं और इस वीडियो को 26.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया जब आप अपने रिज्युमे में झूठ बोलते हैं और आपको नौकरी मिल जाती है और यह आपका फर्स्ट जॉब है। यह वीडियो निश्चित तौर पर लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट कर देने के लिए काफी है।

Viral Video देख लोगों ने दिए जमकर रिएक्शन

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “क्रिएटिविटी बेस्ट लेवल पर है।” तो दूसरे ने कहा मैनेजर अपने आप को बादल में लटका लिया होगा। एक यूजर ने लिखा, “अब फाइल को बिन में डाल दो।” एक ने लिखा कोरोना बैच तो दूसरे ने कहा यह तो खेला हो गया। एक यूजर ने लिखा, “इतना मूर्ख तो कोई नहीं होता।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026