---Advertisement---

Viral Video: घोर बेशर्मी! गर्भवती महिला के साथ अस्पताल ने की दरिंदगी, पति की मौत के बाद करवाई सफाई, वीडियो रुला देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक गर्भवती महिला से अस्पताल वालों ने पति की मौत के बाद सफाई करवायी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 2, 2024 11:31 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 2, 2024 12:52 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानियत को शर्मसार करती हुई आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं भी आती हैं। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश से आया है। यहां पर एक अस्पताल ने मानवता को ताक पर रख इंसानियत की धज्जियां उड़ा दी हैं। दरअसल, एक आदमी की मौत हो गई, इसके बाद हॉस्पिटल वालों ने उसकी गर्भवती पत्नी से खून साफ करवाया है। इस घटना का वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है। इसे जो भी देख रहा है बस अफसोस और गुस्सा कर रहा है।

मध्य प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार

इस Viral Video को NBT Hindi News एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी कैप्शन में दी गई है। जिसमें लिखा है, “एमपी : खून से लथपथ पति ने तोड़ा दम, अस्पताल ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा ही क्रूर चेहरा देखने को मिला। दरअसल जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए गाड़ासरई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद उसकी गर्भवती पत्नी ने उसके इस्तेमाल किए गए बेड को साफ करवाया गया।”

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

घटना के वीडियो में महिला अस्पताल के बेड की सफाई कर रही है। इस दौरान उसके चेहरे पर बेबसी साफ देखी जा सकती है। आस-पास लोग भी नजर आ रहे हैं। महिला काफी रो भी रही है। वहां पर कुछ पुलिसवाले भी खड़े हैं। इस वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा वैसे ही उनकी तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है कि, “बेड साफ करवाने का काम अस्पताल का है। यह काम मरीजों से क्यों करवाया जा रहा है ?”, वहीं, दूसरा यूजर लिखता है ” शर्मसार कर देती हैं ऐसी हरकते।ऐसी घटिया नर्स और डॉक्टर को तुरंत प्रभार मुक्त करिए।ऐसी हरकते पूरे राज्य कों ही नहीं बल्कि पूरे देश कों शर्मसार कर देती हैं।उस बेचारी महिला के मौलिक अधिकारो का क्या?शर्मनाक।”

इस घटना का वीडियो काफी मन को विचलित कर देने वाला है। इसके साथ ही कई सवाल भी खड़ा कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026