---Advertisement---

Viral Video: दिल फेंक बाप-बेटे! पड़ोसन के घर जाने की पिता बेटे में लगी होड़, आशिकी देख सास-बहू ने पकड़ा सिर

Viral Video: पड़ोसन के चक्कर में पड़े बाप-बेटे का फनी वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 25, 2024 12:41 अपराह्न

padosan viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई सारे फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं, इस तरह के कंटेंट को इंटरनेट यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है. यही वजह है कि, कई सारे कंटेंट क्रिएटर ऐसे मजेदार और फनी वीडियो बनाते रहते हैं. इन वीडियो को देखकर हंसी नहीं रुकती है और मूड भी अच्छा हो जाता है. एक ऐसा ही बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक ऐसी फैमिली को दिखाने की कोशिश की गई है जो कि पड़ोसन के प्यार में दीवाने हैं, खास तौर पर इस घर का पिता और उसका बेटा जिसकी वजह से सास और बहू काफी दुखी है.

पड़ोसन के प्यार में गिरफ्तार हुए बाप-बेटे

इस मजेदार वीडियो को divya_raj_chaudhary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है .वीडियो में देखा जा सकता है कि, “सास अपनी बहू को आवाज लगाती है बोलती है पड़ोसन को सामान दे आओ.. पड़ोसन का नाम सुनते ही बेटा आ जाता है और वह सामान उठाकर ले जाने लग जाता है, जिसके बाद बहू बताती है कि, पड़ोसन घर पर नहीं है तभी सास बोलती है.. लेकिन उसकी मां घर पर ही है. ये सुनते ही ससुर यानी की सबसे बुजुर्ग आदमी आता है और खुश होकर चश्मा लगाकर बाजी मारते हुए सामान उठाकर पड़ोसन के घर ले जाता है. ससुर के इस एक्शन और रिएक्शन को देख सास-बहू सिर पकड़ लेती है और बेटे को भी झटका लग जाता है.”

Viral Video तेजी से फैल रहा

वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से सबको पछाड़ते हुए ससुर जी ने बाजी मारी है. यह वीडियो काफी मजेदार है. वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है. एक यूजर लिखता है कि, बेटा एक नंबरी ही तो बाप 10 नंबरी. वहीं, एक यूजर लिखता है कि, 55 की उम्र में बचपन. इस वीडियो को 25 मार्च को अपलोड किया गया था. इस पर अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026