---Advertisement---

Viral Video: बेटी के लिए K Pop idols को नॉर्थ कोरिया से उठवाएगा पिता, BTS से मिलवाने के लिए अनोखी तसल्ली देता बाप वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। बेटी बीटीएस से मिलने की जिद कर रही है। इसे पूरा करने के लिए पिता कुछ ऐसा कह जाता है। जिसकी वजह से उसका वीडियो वायरल हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 17, 2026 2:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे अनोखा है। एक लड़की सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने पिता के साथ महसूस करती है। यही वजह है कि, वो अपनी हर जिद को उनसे कहती है और बाप भी उसे पूरा करने के लिए जुट जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही बेटी और पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़की बीटीएस पॉप सिंगर से मिलने की जिद कर रही है। इस दौरान वो काफी रो रही है। बेटी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए बाप कुछ ऐसा कह जाता है। जिसकी वजह से उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बेटी की जिद पूरी करने के लिए पिता ने कही बड़ी बात

ये दिल छू लेने वाले पिता और बेटी के वायरल वीडियो JIMMY नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही बाप और बेटी के बीच हो रही बातचीत को डालते हुए लिखा है, “बेटी रो रही है क्योंकि BTS इंडिया नहीं आ रहा पापा उसे प्यार से समझा रहा है बेटा आ जाएगा कल आ जाएगा मैं खुद लेकर आऊंगा बस फोन नंबर दे दो। बेटी हंसते हुए बोलती है पापा वो K pop idols हैं वो साउथ कोरिया में रहते हैं, पापा तुरंत बोलता है कोई बात नहीं हम उन्हें नॉर्थ कोरिया से भी उठा लाएंगे। बस फिर क्या था लोग इस बाप बेटी के प्यार को देखकर कह रहे हैं हर बेटी को ऐसा ही पापा मिले जो उसकी छोटी सी खुशी के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाए।” जिस तरह से पिता अपनी बेटी को तसल्ली दे रहा है वो लोगों को दिल छू रहा है।

Viral Video यूजर्स का दिल छू रहा

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 16 जनवरी को पोस्ट किया गया था। इस पर 2 लाख 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बेटी की खुशी के लिए BTS को नॉर्थ कोरिया से लाने की बात कह देना, यही तो हर बेटी का सपना होता है, ऐसा पापा जो उसकी मुस्कान के लिए दुनिया से लड़ जाए।’ दूसरा लिखता है, ‘वाकई, यह बहुत ही भावुक और प्यारा पोस्ट है। एक पिता अपनी बेटी की छोटी सी खुशी के लिए पूरी दुनिया से लड़ने का जज्बा रखता है। पिता और बेटी का यह निस्वार्थ रिश्ता और उनकी मासूमियत दिल को छू लेने वाली है।’ तीसरा लिखता है, ‘बाप अपनी बेटी को सिर्फ खुश देखना चाहता है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026