---Advertisement---

Viral Video: व्यूज पाने के लिए महिला इन्फ्लुएंसर ने कोलकाता रेप कांड को बनाया जरिया, मेकअप वीडियो देख लोगों का फूट रहा गुस्सा

Viral Video: कोलकाता रेप कांड पर महिला ने बनाया मेकअप वीडियो। देख लोगों को आ रहा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 16, 2024 3:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में इस समय कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की खबर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छायी हुई है। आम और खास लोग इस रेप कांड पर अपनी राय रख रहे है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है। ये घटना बंगाल के कोलकाता की है। ये घटना 8 और 9 अगस्त के बीच घटी थी। मृतक लड़की के साथ रेप किया गया था और फिर बहुत ही बेरहमी से उसे मारा गया था। लड़की मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग में ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी और यहां से ही पढ़ाई कर रही थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस ने संजय रॉय नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। इस घटना के बाद ये भी दावा किया जा रहा है कि, डॉक्टर के साथ गैंग रेप हुआ था। देश के कई हिस्सों में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। इस घटना के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये महिला कोलकाता रेप कांड की वीडियो में जानकारी दे रही है और मेकअप करते हुए काफी पोज दे रही है।

कोलकाता रेप कांड पर महिला ने बनाया मेकअप वीडियो

मेकअप करते हुए रेप की घटना का वॉइस ओवर देना लोगों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। महिला ने जिस तरह से ये वीडियो बनाई है उसे देखकर लोगों को ये लग सकता है कि, व्यूज पाने के लिए महिला ने ऐसा किया है। इसका ऑडियो और वीडियो किसी को भी निराश कर सकता है। इस वीडियो को Incognito नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ” ज़ुतिया सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजा ने कोलकाता बलात्कार और हत्या की घटना के बारे में एक GRWM वीडियो बनाया।

Viral Video को देख लोगों को आ रहा गुस्सा

इस वीडियो को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और बोल रहे है कि, इस लड़की का दिमाग खराब हो गया है इसे डॉक्टर के ट्रीटमेंट की जरुरत है। एक यूजर लिखता है कि, ये लोग व्यूज पाने के भूखे हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, क्या ये आज की पीढ़ी है। एक यूजर लिखता है कि, औरत ही औरत की दुश्मन होती है। खबरों की मानें तो इस महिला इन्फ्लुएंसर ने माफी मांग ली है और वीडियो हटाने को कहा है। बेहरहाल महिला की हरकत पर लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026