---Advertisement---

Viral Video: अलग हो चुके मां-बाप में बच्ची को लेकर हुई जमकर मारपीट, देख यूजर्स बोले- “मर्दों की जान लेकर मानेगी ये जालिम दुनिया”

Viral Video: बच्ची को लेकर अलग हो चुके माता-पिता में जमकर हुई मारपीट।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 18, 2024 6:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी का जब भी रिश्ता टूटता है तो उसका असर बच्चे पर पड़ता है। ये बात कोर्ट भी जानता है, यही वजह है कि ऐसे माता-पिता को थोड़ा-थोड़ा समय बच्चे के साथ बिताने के लिए दिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी इनके बीच काफी लड़ाई होती रहती है। ऐसी ही लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, एक पिता जब अपनी बच्ची को अलग हो चुकी पत्नी के पास छोड़ने पहुंचा तो पत्नी मारपीट करने लगी और सोसाइटी के गार्ड्स से भी बदतमीजी करवाने लगी। इस वीडियो के साथ एक सवाल ये भी छोड़ा गया है कि, इस लड़ाई में आखिर किसकी गलती है।

बच्चे को लेकर पति और पत्नी में हुई जमकर मारपीट

इस वीडियो को NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स अकाउंट से 18 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में इसकी जानकारी भी लिखी गई है, जिसमें लिखा है कि, “एक एनआरआई पिता को पारिवारिक न्यायालय से आदेश मिला था कि वह अपनी ऑटिस्टिक बेटी को दोपहर 2.30 बजे ले जाए और रात 8 बजे उसे आईआईटीएल निंबस – एक्सप्रेस पार्कव्यू, ग्रेटर नोएडा के गेट पर वापस छोड़ दे, जहां उसकी अलग रह रही पत्नी रहती है। मंगलवार की शाम को लड़की सो गई और इस वजह से पिता बच्चे को छोड़ने के लिए थोड़ा देर से आया और उसके बाद यह हुआ। वीडियो देखें और बताएं कि गलती किसकी है क्योंकि @noidapolice के अनुसार अगर किसी पुरुष और महिला के बीच हाथापाई होती है तो हमेशा पुरुष की ही गलती होती है। इस सिद्धांत पर काम करते हुए उन्होंने पिता को गिरफ्तार कर लिया और हमलावर महिला या गार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।”

Viral Video देख आदमी के सपोर्ट में उतरे लोग

इस वीडियो में पत्नी और पति के बीच काफी लड़ाई होती दिख रही है। इसके साथ ही बच्ची भी रो रही है। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स कमेंट करते हुए आदमी का सपोर्ट कर रहे हैं, वीडियो के कमेंट में आदमी और महिला के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख यूजर्स इस आदमी के सपोर्ट में खुलकर उतर आए हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिख रहा है कि, मर्दों की जान लेकर मानेगी ये जालिम दुनिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026