---Advertisement---

Viral Video: पहले टोल बेरियर तोड़ा फिर, प्लाजा कर्मचारियों पर बरसाए डंडे, थार सवार लड़कों की गुंडा गर्दी डरा रही, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर टोल प्लाजा पर मारपीट करते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना रात की है। आरोपियों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2024 3:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आधी रात को थार कार पर सवार कुछ युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की है। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आरोपियों के द्वारा की गई इस हरकत को देख हर कोई हैरान है। इस Viral Video में युवकों के हाथ में डंडे दिख रहे हैं और वह टोल प्लाजा के कर्मियों को जमकर पीट रहे हैं। जब ये सबकुछ चल रहा होता है तो, घटना वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ एक्शन ले लिया है।

टोल प्लाजा पर आधी रात खूब चले डंडे

इस घटना के Viral Video को UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स अकाउंट पर 8 नवंबर को अपलोड किया गया। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “ग्रेटर_नोएडा के दनकौर इलाके में रैंप टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने अपनी थार गाड़ी से टोल बूथ का बेरियर तोड़ दिया। जब टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।”

घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पहले तो आरोपी प्लाजा के बेरियर को कार से तोड़ते हैं। उसके बाद टोल कर्मियों के द्वारा टोके जाने पर डंडे और थप्पड़ों से उनकी पिटाई कर देते हैं। थार गाड़ी में कई सारे युवक मौजूद दिख रहे हैं। पिटने के बाद कुछ टोल कर्मी अपनी जान बचाकर कमरे को अंदर लॉक हो जाते हैं और बचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आरोपी दरवाजे को खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। अंत में जब गेट नहीं खुलता है तो वह वहां से अपनी गाड़ी लेकर चले जाते हैं। CCTV फुटेज में समय और तारीख देखी जा सकती है। ये घटना 7 नवंबर 2024 की रात 11 बजकर 24 मिनट की है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कानून व्यवस्था का पालन करने को बोल रहे हैं.

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस घटना के Viral Video पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। SHO Dankaur Greater Noida की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया है। जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “श्रीमान जी प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है वाहन संख्या UP16DU8194 महिंद्रा थार पुलिस के कब्जे में है जो अभिषेक नागर पुत्र खचेरु निवासी ग्राम जुनेदपुर थाना दनकौर गौतम बुद्ध नगर के नाम पर रजिस्टर्ड है वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026