Viral Video: देश हो या विदेश लड़कियों की सुरक्षा निश्चित तौर पर विवादों की वजह रहती है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप ने खलबली मचा दी है जहां कथित तौर पर अमेरिकी शख्स लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाता हुआ पकड़ा गया। इस दौरान एक भारतीय शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इसकी अधिकारिकता की हम कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन यहां युवक जिस तरह से भागता हुआ नजर आ रहा है वह चर्चा में है।
काले कारनामे को अंजाम देने के बाद वायरल वीडियो में शख्स ने किया बवाल
An American man was filming upskirt video of girls at Dhoby Ghaut MRT singapore was eventually caught by an Indian guy when he was trying to flee.
Why do American men seem to have no culture ? pic.twitter.com/mW8MfpWNnI
— Pankaj (@Ragepkj) May 16, 2026
वायरल वीडियो को एक्स चैनल से शेयर करते हुए कहा गया कि सिंगापुर के धोबी घाट एमआरटी पर लड़कियों के अपस्कर्ट वीडियो यानी अश्लील वीडियो बना रहे एक अमेरिकी व्यक्ति को जब वह भागने की कोशिश कर रहा था तब आखिरकार एक भारतीय व्यक्ति ने पकड़ लिया। अमेरिकी पुरुषों में संस्कृति की कमी क्यों नजर आती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़कियों के वीडियो को बनाने के बाद शख्स भागता हुआ नजर आ रहा है
Viral Video पर यूजर्स ने लिया इस तरह एक्शन
कथित तौर पर वायरल वीडियो में मेट्रो स्टेशन पर एक्सीलेटर से युवक भागता हुआ अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहा है लेकिन कहा जाता है कि उसे पकड़ लिया गया। वायरल वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने इसे अभद्र कहा तो एक यूजर ने शर्मनाक बताया। एक यूजर ने लिखा इंडियन हर जगह सेवियर होते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा भगाओ इसको तो एक ने लिखा यह तो बवाल मच गया। एक यूजर ने लिखा ऐसे लोगों को अच्छे से ट्रीटमेंट करने चाहिए।
वहीं @Ragepkj x पर वायरल वीडियो में अमेरिकी द्वारा किए गए इस कारनामे को लेकर लोग टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
