---Advertisement---

Viral Video: नाबालिग बच्चे पर बेरहमी से घूंसे बरसाता रहा विदेशी और देखते रहे लोग, डबलिन में भारतीय लड़के के साथ भयंकर क्रूरता

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना आयरलैंड की राजधानी डबलिन की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2025 4:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: विदेश में भारतीय लड़के के साथ की गई क्रूरता का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। ये घटना आयरलैंड की राजधानी डबलिन की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बस में एक नाबालिक भारतीय लड़का है। जिस पर बेतहाशा घूंसे एक युवक बरसा रहा है। इस दौरान उसे कोई रोकने की भी कोशिश नहीं कर रहा है।

विदेश में भारतीय छात्र की भयंकर पिटाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो Ghar Ke Kalesh ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ कैप्शन में इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ये डबलिन की बस में घटी है। Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक लड़के को बुरी तरह से बस में पीटा जा रहा है। इस दौरान वो खामोश है। वहीं, दूसरी तरफ जो यात्री बैठे हैं वो भी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रियाएं नहीं दे रहे हैं। युवक भारतीय लड़के को क्यों पीट रहा है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इस वीडियो को देख यूजर्स का गुस्सा निकल पड़ा है। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर जानकारी मौजूद नहीं है।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

इस वीडियो को एक्स 28 जुलाई को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 2 लाख 27 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये इतनी पिटाई बर्दाश्त क्यों कर रहा है?’ दूसरा लिखता है, ‘ये बच्चा गांधी के देश से है, भगत सिंह के देश से होता तो उठाकर बाहर फेक देता इस कालिए को।’ तीसरा लिखता है, ‘आयरलैंड के प्रधान मंत्री को टैग करो और इसके ऊपर क्या करवायी करेगा और कब तक करेगा पूछो उसे।’ इस वीडियो ने यूजर्स को गुस्सा दिला दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026