---Advertisement---

Viral Video: घर की मुर्गी दाल बराबर! अपनी बीवी के आगे पड़ोसन की तारीफ कर फंसा पति, एक रहपट ने दिखा दिए दिन में तारे

Viral Video: पत्नी के सामने पड़ोसन की तारीफ करता दिखा पति लेकिन बाद में अंजाम जो हुआ वह देखने के बाद निकल जाएगी आपकी हंसी, आइए देखते हैं वायरल वीडियो जो वाकई है मजेदार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2025 5:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं घर की मुर्गी दाल बराबर लेकिन यह मुहावरा पत्नी के मामले में सेट नहीं करता है क्योंकि अपनी पत्नी के सामने अगर पड़ोसन की आप तारीफ करेंगे तो अंजाम क्या होगा यह बताने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं थमने वाली है। जहां पति बेचारे ने यही गलती कर दी कि अपनी पत्नी को कम तवज्जो देकर पड़ोसन की तारीफ कर गया। ऐसे में क्या हुआ अंजाम इसे देखने के लिए आपको यह मजेदार Viral Video देखना पड़ेगा जो जबरदस्त है।

वायरल वीडियो में पत्नी की तारीफ करने के बदले झल्लाता दिखा पति

Viral Video को इंस्टाग्राम चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “पड़ोसी की बीवी के आगे मर्द बेचारा फिसल ही जाता है।” वीडियो में आप देखेंगे कि पत्नी तैयार होकर आती है और पति से पूछती है, “सुनो जरा देखकर तो बताओ कैसी लग रही हूं।” इस पर पति बोलता है अच्छी लग रही हो चलो। पत्नी कहती है कम से कम देख तो लो। पति झल्ला उठता है और कहता है अरे रोज तो देखता हूं कहा ना अच्छी लग रही हो। अब जल्दी-जल्दी चलो। लेट हो रहे हैं।” पत्नी बेचारी 5 मिनट मांगती है तो पति कहता है तुम्हें पता है ना कि मुझे लेट होना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।

पत्नी के सामने पड़ोसन पर बोल्ड हुआ Viral Video में पति

इतने में वायरल वीडियो में ट्विस्ट आता है क्योंकि बाहर से कुछ टूटने की आवाज आती है। पति पूछता है कि यह आवाज कैसी है तो पत्नी कहती हैं वो शर्मा जी की बीवी। इतने में पति के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। पड़ोसन घर में घुसते ही कहती है कैसी लग रही हूं मैं। Viral Video में पति बिना देर किए कहता है अरे वाह भाभी क्या खूबसूरत लग रही हो आप इस ड्रेस में। ऐसे में पड़ोसन कहती है कि मैं कह रही थी कि मुझे 15 मिनट और लगेंगे रेडी होने में। वायरल वीडियो में पति कहता है कि आप आधा घंटा ले लो वैसे भी कौन जल्दी जाता है पार्टी में। पड़ोसन तो चली जाती है लेकिन उसके बाद पत्नी अपने पति को जोरदार तमाचा लगाती है।

Viral Video को एक दिन पहले शेयर किया गया है जिसे 1000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 53000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026