---Advertisement---

Viral Video: जवान के ‘चलेया’ पर नयनतारा को टक्कर देती दिखी ये लड़की! नकली पैर से दिखाया ऐसा डांस फिदा हुए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 'चलेया' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान और नयनतारा को टक्कर देती हुई दिख रही है और यह वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में महिला जिस तरह ठुमके और एक्सप्रेशन दिखा रही हैं वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 2, 2023 9:00 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की आर्टिफिशियल पैर होने के बावजूद ‘जवान’ के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का क्रेज लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह जवान के ‘चलेया’ गाने पर जबरदस्त मूव्स दिखाती हुई नजर आई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान रह गए हैं क्योंकि वह जिस तरह अपने मूव्स से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं वह काबिले तारीफ है। आर्टिफिशियल पैर होने के बावजूद उनका यह अंदाज देखने लायक है।

आर्टिफिशियल पैर में ठुमके लगा रही लड़की

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही है। इस दौरान उनका आर्टिफिशियल पैर साफ दिखाई दे रहा है। सूट सलवार में नयनतारा को मात देती हुई यह महिला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। हाथ से लेकर कमर तक से यह लड़की अपने मूव्स को दिखाती हुई नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इंप्रेस हो जाएंगे और इस लड़की की तारीफ करते हुए नहीं थक सकेंगे। यह वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है।

यहां देखें Video:-

एक्सप्रेशन से लेकर डांस मूव्स तक है काफी खास

वीडियो में लड़की के एक्सप्रेशन से लेकर डांस मूव्स तक काफी खास है और इसे देख किसी का भी इंप्रेस होना तो लाजमी है। इस वीडियो को सुष्मिता इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है जिसे अब तक 3700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग इस लड़की की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं जिस तरह लड़की आर्टिफिशियल पैर से डांस कर रही हैं वह सच में काफी अलग है। गौरतलब है कि 7 सितंबर को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और ऐसे में ‘चलेया’ गाना भी काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026