---Advertisement---

Viral Video: नेक इंसान! लंगूर के बच्चे को खूंखार कुत्तों से बचाया और किया माँ के हवाले, देखें आगे क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर लंगूरों और कुत्तों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक आदमी कुत्तों से लंगूर के बच्चे को बहुत ही खास तरीके से बचाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 5, 2024 2:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर लंगूर (Colobinae) और कुत्ते (Dog) का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें लंगूर का बच्चा सड़क पर फंस जाता है। जिसके बाद एक आदमी दिमाग लगाकर लंगूर के साथ मिलकर बच्चे को बचाता है।आदमी जिस तरीके से इस बच्चे को बचाता है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

आदमी ने कुत्तों से बचाई लंगूर के बच्चों की जान

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को MY RISK TEAM नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। वीडियो काफी छोटा है लेकिन, काफी प्रभावित करने वाला है।

Watch Video

Video Credit MY RISK TEAM

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लंगूर का छोटा सा बच्चा सड़क किनारे लगे जाल के ऊपर फंस जाता है। इस जाल के पास दो कुत्ते उसका शिकार करने के लिए नीचे खड़े होते हैं। वहीं, थोड़ी दूर पर पहाड़ी पर मौजूद लंगूरों का झुंड बच्चे को बचाने का लिए बेचैन हो रहा होता है। तभी वहां पर एक आदमी आता है और कुत्तों को चल भाग कहकर भगाना शुरु कर देता है। इसके बाद लंगूर को आवाज लगाता है। आदमी की आवाज सुनकर एक लंगूर आता है और बच्चे को जाल से निकालकर वापस उसी पहाड़ी पर ले जाता है। ऐसे लंगूर के बच्चे की जान बच जाती है।

Viral Video की यूजर्स कर रहे तारीफ

लंगूर के वायरल वीडियो (Colobinae Viral Video) को MY RISK TEAM नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, 1700 से ज्यादा लोगों के कमेंट आ गए हैं। एक यूजर लिखता है कि, “पहली बार किसी कैमरामैन को मदद करते हुए देखा है”। वही, दूसरा यूजर लिखता है कि, “भाई साहब आज यूट्यूब पर एक अच्छे दिल इंसान को दिखा जिसने बंदर की मदद किया तथा कुत्तों को भगाया नहीं तो दूसरे लोग खाली वीडियो बनाते हैं आपको तहे दिल से कृतज्ञ हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026