Viral Video: बिजी हाईवे पर सरेआम पीटते रहे गुंडे और वीडियो बनाते रहे लोग, देखें खौफनाक मंजर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक फैमिली को पीटते कुछ गुंडों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों को डरा दिया है।

Viral Video

Picture Credit: X

Viral Video: सोशल मीडिया पर फैमिली को पीटते कुछ गुंडों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। ये घटना बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर मद्दुर में घटि है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कार में कम से कम 4-5 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था। लेकिन अचानक से आयी भीड़ कार चला रहे आदमी को पीट रही है।  इसके साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है।

क्या हुआ जब बीच सड़क पर गुंडों ने परिवार को पीटा?

इस घटना के वायरल वीडियो को NDTV नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि,  ‘व्यस्त हाईवे के बीचों-बीच, कार के अंदर बैठे एक परिवार पर चौंकाने वाला हमला हुआ।बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक परिवार पर भीड़ के हमले का वीडियो वायरल हो गया है।

 

 

देखें वीडियो

इस भयानक हमले को हाईवे पर चल रही एक दूसरी कार के डैशकैम में रिकॉर्ड किया गया।’  जब भीड़ कार में बैठे मौजूद लोगों को पीट रही थी तो वहां पर मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बना  रहे थे।वीडियो के आखिर में, जिस कार पर हमला हो रहा था, उससे एक महिला तेज़ी से बाहर निकलती और भीड़ से रुकने की गुहार लगाती हुई दिखाई देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पीड़ित को कार से बाहर खींच लिया गया और भीड़ ने उसकी पिटाई की।

Viral Video पर पुलिस की पुष्टी नहीं

बीच सड़क पर हुई इस भयंकर मारीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके साथ ही पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही यह पुष्टि की है कि कोई गिरफ़्तारी हुई है या नहीं। इस मामले में कार्रवाई का इंतज़ार है।  वहीं, पीड़ित परिवार की तरफ से भी कोई एक्शन नहीं लिया गा है।

Exit mobile version