---Advertisement---

Viral Video: मराठी ना आने पर सरकारी कर्मचारी को धो डाला, बैंक में पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देख होगा सिर्फ अफसोस

Viral Video: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मराठी ना आने पर कुछ पार्टी के कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारी को पीट रहे हैं। ये घटना बैंक की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2025 2:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महाराष्ट्र से पिछले कुछ दिनों से मराठी भाषा को लेकर डराने, धमकाने और यहां तक मारपीट करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। अकसर कुछ नेतागिरी करते पार्टी के कार्यकर्ता जबरन लोगों को मराठी बोलने पर मजबूर करते हैं। जो लोग ऐसा करने से मना करते हैं उन्हें पीटते हैं और डराते हैं। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आयी है। यहां पर एक बैंक के सरकारी कर्मचारी को लोकल पार्टी के कार्यकर्ता बुरी तरह से पीट रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि, इन दबंगों के इतने हौंसले बुलंद है कि, बैंक में घुसकर इस घटना को अंजाम दे रहे हैं।

मराठी भाषा के चक्कर में कूट डाला बैंक कर्मचारी

मराठी भाषा को लेकर पीट रहे नेताओं का ये वायरल वीडियो Saurabh Tripathi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बैंक वालों के लिए कमसेकम एक सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम तो शुरू ही हो जाना चाहिए. और कुछ तो ना सरकार से हो रहा है, ना बड़े बड़े बैंकों से…कर्मचारी जरूर पिट रहे हैं. वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा…”। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आदमियों के गले में पार्टी का पट्टा पड़ा हुआ है और वो चीखते चिल्लाते हुए बैंक में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वहां पर मौजूद सरकारी कर्मचारी को वो बुरी तरह से पीट भी देते हैं। बैंक कर्मी के गाल पर बेतहाशा थप्पड़ बरसते हुए जब ये वायरल वीडियो लोगों तक पहुंचा को उन्हें गुस्सा आ गया। खबरों की मानें तो ये वीडियो SBI का है।

Viral Video देख यूजर्स तिलमिलाए

ये मारपीट का वायरल वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को 12 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 4000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘चुनाव आने वाले हैं इसलिए शिवसेना के लोग अपनी औकात दिखा रहे हैं’। दूसरा लिखता है,’ सारे बैंक कर्मी धरने पर बैठ जाए तो अगले दिन ही दिमाग़ ठिकाने आ जाएगा ऐसे नेताओ का’। तीसरा लिखता है, ‘ये आतंकी से कम नहीं है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026