---Advertisement---

Viral Video: ग्रैंड वेलकम! ससुराल में दूल्हे की हुई शाही मेहमाननवाजी, खाना तो दूर आइटम्स गिनते-गिनते ही छूटा लोगों का पसीना

Viral Video: दूल्हे का हुआ शानदार स्वागत तो सोशल मीडिया पर वीडियो है चर्चा में और मेहमाननवाजी के इस नजारे को देखने के बाद हर किसी की बोलती बंद हो गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 7:23 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ससुराल में एक दामाद को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि लड़की पक्ष के लोग आदर और सम्मान के लिए अपने तरफ से हर संभव कोशिश करते है कि कोई कमी न रहे। ससुराल में दामाद का स्वागत हो फिर शादी ब्याह में आवभगत दामाद को हर जगह सबसे खास रखा जाता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक दामाद के स्वागत के लिए भोज का इंतजाम किया गया।

दामाद के लिए पूरी 379 खाने की आइटम

ये कोई मामूली भोज नहीं था बल्कि ऐसा इंतजाम था कि हर किसी की आंखें खुली गई। जी हां जो लोग इस आयोजन में मौजूद थे उनके साथ साथ जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो हर कोई हैरान रह गया। आमतौर पर लोग स्वागत में 4,6, 10 डिश रखते है पर इस भोज में दामाद के लिए पूरी 379 खाने की आइटम थी। खाने के लिए इतना कुछ कि गिनते गिनते थक जाए।

इतने पकवान परोसे गए है कि कम पड़ रही जगह

ये वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश के काकीनाडा गांव का है और जानकारी के मुताबिक गांव के एक निवासी की बेटी की शादी बीते साल सितंबर में हुई थी। शादी के बाद जब संक्राति के मौके पर जब दामाद और बेटी घर आए तो इस खुशी में घरवालों ने पूरे 379 व्यंजन और पकवान परोसे। वीडियो में देखा जा सकता है कि टेबल पर इतने पकवान परोसे गए है कि जगह कम पड़ रही है।

स्टार्टर, मेन कोर्स से लेकर डेजर्ट तक

परोसी गई डिशेज में स्टार्टर , मेन कोर्स से लेकर डेजर्ट तक की कई-कई आइटम्स रखी हुई है और पीने के लिए चाय कॉफी जूस कोल्ड ड्रिंक समेत कई सारे पेय पदार्थ भी रखे हुए है। वीडियो सोशल मीडिया पर आए ही जबरदस्त वायरल हुआ और कमेंट्स करने वालों की तो बाढ़ ही आ गई। kusdhar इंस्टाग्राम से जारी इस वीडियो पर अब तक 169,984 लाइक्स मिल चुके हैं।कई लोगों का कहना है कि ये वीडियो काफी पुराना है पर लोगों ने इसको काफी एंजॉय किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Avika Gor

जून 30, 2026

Health Tips

जून 29, 2026