---Advertisement---

Viral Video: घोर अपमान! लड़की के पूरे शरीर पर भगवान के टैटू देख लोगों का खौला खून, बोले ‘भगवान और सनातन का अपमान’

Viral Video: लड़की के पूरे शरीर पर टैटू देख लोगों को आ रहा गुस्सा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 21, 2024 5:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शरीर के अंगों पर कई सारे लोगों को टैटू बनवाने का शौक होता है। पहले ये शौक विदेशियों में काफी ज्यादा देखने को मिलता था लेकिन, धीरे-धीरे हमारे देश में भी लोग टैटू बनवाने लगे। वैसे को टैटू बनवाना एक निजी इच्छा और पसंद है, जिसे कोई नहीं रोकता है लेकिन जब ये निजी आजादी दूसरों के मन को ठेस पहुंचाने लग जाती है तो सवाल उठते हैं। आज के Viral Video में आपको भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इंटरनेट पर एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस लड़की के पूरे शरीर पर भगवान के टैटू बने हुए हैं।

महिला के पूरे शरीर पर टैटू देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस Viral Video को देखने के बाद यूजर इसे जेल में डालने तक की अपील कर चुके हैं। इसके साथ बहुत सारे लोग इसे भगवान और सनातन धर्म का अपमान बता रहे हैं। इस वीडियो को mauryavandana431 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, आज कल के लोग कुछ भी करते हैं। वीडियो के ऊपर भी लिखा आ रहा है कि, आखिर क्या दिखाना चाहती हैं मैडम? इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की ने छोटा सा ब्लाउज पहना हुआ है और वह किसी कार्यक्रम में मौजूद है। इस दौरान लड़की अपने शरीर पर बने भगवान गणेश, हनुमान जी और भगवान शिव सहित तमाम देवताओं के टैटू को घूमकर दिखा रही है। लड़की खुली हुई छत पर खड़ी है और काफी खुश है।

Viral Video देख क्या बोले यूजर्स?

इस Viral Video को 12 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स को बिल्कुल भी लड़की के द्वारा पूरे शरीर पर बनवाए हुए टैटू पसंद नहीं आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, इस लड़की पर पुलिस एक्शन होना चाहिए। कई सारे यूजर इसे सनातन और भगवान का अपमान बता रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर इस महिला को गंदगी बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Azamgarh Viral Video

मार्च 13, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 13, 2026

Kanpur Viral Video

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026