---Advertisement---

Viral Video: गुंडागर्दी! खुलेआम वेडिंग फंक्शन में IPS ऑफिसर पर लगे बड़े आरोप, पावर के घमंड में आकर युवक का फोड़ा सिर

Viral Video: दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए विकास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने पूरी जानकारी लोगों को दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2024 4:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: Vikas Dhayal नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह आईपीएस ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो भी शेयर करते हुए दिखाया। इसके अलावा पोस्ट के जरिए उसने यह बताने की कोशिश की है कि खुलेआम शादी के फंक्शन में उनका सिर फोड़ा गया। दरअसल एक के बाद एक पोस्ट से विकास ने दिल्ली पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज करने की अपील की। वहीं इस पोस्ट और Viral Video के मुताबिक पहले उनका FIR दर्ज नहीं किया गया था।

Viral Video में वेडिंग फंक्शन में गुंडागर्दी करने वाला शख्स था आईपीएस ऑफिसर

खास बात यह है कि उनके साथ वेडिंग फंक्शन में गुंडागर्दी करने वाला आईपीएस ऑफिसर था जिसका नाम राहुल बल्हारा है। खुद @VikasDhayal18 x चैनल से इस बारे में पूरी जानकारी लोगों को दी है और पूरा वाक्या जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। खास बात यह है कि इसका वीडियो भी शेयर किया गया है और यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे ऑफिसर विकास पर आक्रमण करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Viral Video में IPS ऑफिसर को लेकर शख्स का सवाल

Viral Video को शेयर कर इस शख्स ने लिखा, “IPS की 1 साल की ट्रेनिंग आपको यही सिखाती है; सत्ता के नशे में चूर हो जाना, नतीजों का डर न होना, लोगों पर अपनी मर्जी से हमला करना और सिस्टम को चकमा देकर बच निकलना। IPS ट्रेनी (2023) राहुल बलहारा ने बिना किसी उकसावे के मेरे सिर पर कांच से गंभीर चोट पहुंचाई। यह उसका पहला मामला नहीं है। वह एक सीरियल अपराधी है। पिछले 1 साल में, UPSC CSE में रैंक पाने के बाद, वह लोगों पर हमला करने के लिए उत्पात मचा रहा है। आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कापसेडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई @DelhiPolice
अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई।”

Viral Video में IPS ऑफिसर की हरकत के बाद शख्स का दावा

अगर इस बार उसे सजा नहीं मिली, तो अगली बार कोई और हो सकता है। हालांकि मुझे @DelhiPolice से कार्रवाई की बहुत उम्मीद नहीं है। Viral Video को शेयर कर इस शख्स ने लिखा, “अगर इस पोस्ट को शेयर करने और मेरी तरफ से कानूनी कार्रवाई के बाद मुझे या मेरे करीबी लोगों को कोई नुकसान पहुंचता है, तो राहुल बलहारा (IPS प्रशिक्षु 2023 बैच) को इसके लिए जिम्मेदार होना चाहिए। IPS प्रशिक्षु राहुल बलहारा द्वारा जानलेवा हमले की मेरी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जो सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन, अब ट्विटर पोस्ट के बाद, “ईमानदार” दिल्ली पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जबकि मैंने किसी पर उंगली नहीं उठाई।”

भगवान भला करे @DelhiPolice @khurpenchh शुक्र है कि शादी समारोह में एक कैमरामैन था जिसने सब कुछ बहुत अच्छी क्वालिटी में रिकॉर्ड किया, और 100 अन्य लोग थे जिन्होंने सब कुछ देखा। मुझे कोई डर नहीं है क्योंकि मेरा विवेक साफ है और मेरे हाथ साफ हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026