---Advertisement---

Viral Video: पतले-दुबले साधु को हल्के में लेना जिम ब्यॉयज को पड़ा भारी, देखें कैसे बाबा ने एक झटके में भारी बारबेल को उठाकर पटका?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एस साधु बाब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वो भारी-भरकम बारबेल उठाते हुए दिख रहे हैं. जिम में रिकॉर्ड किया गया ये वीडियो लोगों का काफी हैरान कर रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 4, 2026 12:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी किसी को हल्के में लेना नहीं चाहिए. ये बात हम सभी अकसर सुनते रहते हैं. लेकिन आज अपनी आंखों से देख लीजिए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ जिम के लड़के साधु बाबा का मजाक उड़ा रहे हैं. वो कहते हैं कि, तुम पहले इस वजनी बारबेल को उठाओ फिर पैसे देंगे. साधु बाबा हार नहीं मानते हैं और कुछ ऐसा कर देते हैं. जिसे देखने के बाद हर कोई दंग है. अब ये जिम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

साधु बाबा ने जिम में दिखाई ताकत

इस वायरल वीडियो को Mahendra Bahubali नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, जिम में गरीब साधु देखकर मजाक बना रहे थे साधु बाबा ने जिम वालों की बोलती बंद कर दी ब्रह्मचारी पॉवर.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ जिम में एक्सरसाइज करते युवक साधु बाबा से मजाक कर रहे हैं, वो बारबेल उठाने को कहते हैं और बाबा इस वजनी बारबेल को उठाकर पटक देते हैं. एक नहीं कई बार साधु के द्वारा ऐसा किया जाता है. बाबा की इस पावर को देख हर कोई दंग हैं.

Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित

ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. इस वायरल वीडियो को  2 मार्च को अपलोड किया गया था. इस पर 14 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो पर तेजी से यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, किसी को कमजोर समझना बेवकूफी है. दूसरा लिखता है, देसी ताकत है. तीसरा लिखता है, दुनिया में अद्भुत लोग भी होते हैं. इस वीडियो ने लोगों को चकित किया हुआ है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026