Viral Video: किसी लाचार और बीमार की मदद करने के लिए हम सभी को बचपन से ही सिखाया जाता है। लेकिन क्या हो जब यही अच्छा कर्म अचानक से कांड में बदल जाए? सोशल मीडिया पर एक महिला शिक्षिका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गई थी। भीड़ जुटी और कुछ लोग मदद के लिए आगे भी आए। लेकिन उन्होंने जरा सी गलती कर दी। सीपीआर देते हुए महिला की पसलियां तोड़ दी। ये घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बेहोश हुई महिला को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा कांड
इस बेहद अजीब मदद के वायरल वीडियो को एक्स पर TANVIR RANGREZ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘दिल का दौरा समझकर दिया CPR, महिला की तोड़ दी दो पसलियां …कैलारस ( MP ) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ 41 वर्षीय शिक्षिका ललिता धाकड़ गर्मी के कारण चक्कर आने से स्कूटी से गिर गईं।
देखें वीडियो
दिल का दौरा समझकर दिया CPR, महिला की तोड़ दी दो पसलियां …
कैलारस ( MP ) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।
तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ 41 वर्षीय शिक्षिका ललिता धाकड़ गर्मी के कारण चक्कर आने से स्कूटी से गिर गईं।
उसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें… pic.twitter.com/8Q7cBOs3Fa
— TANVIR RANGREZ (@virjust18) July 2, 2026
उसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें सड़क पर अचेत अवस्था में देखा।हार्ट अटैक की आशंका में उन्होंने बिना देर किए CPR देना शुरू कर दिया।इसके बाद वे शिक्षिका को अपनी गाड़ी से कैलारस अस्पताल लेकर चले, लेकिन रास्ते भर भी लगातार उनके सीने पर दबाव डालकर CPR देते रहे।अस्पताल पहुंचने पर बीएमओ डॉ. मनीष शर्मा और उनकी टीम ने जांच के बाद बताया कि शिक्षिका को दिल का दौरा नहीं पड़ा था।कुछ देर बाद उनकी हालत तो संभल गई, लेकिन उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। एक्स-रे में पता चला कि लगातार और संभवतः गलत तरीके से CPR देने के कारण उनकी दो पसलियां टूट गई थीं।प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।’
Viral Video देख यूजर्स को हुआ अफसोस
इस घटना के वीडियो को एक्स पर 2 जुलाई को अपलोड किया गया है। इस पर 2200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे है। उनका कहना है कि, सीपीआर देने से पहले सावधानी बरतनी जरुरी होती है। महिला के साथ हुए इस कांड ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। लोगों को इस पर अफसोस के साथ हैरानी भी हो रही है।
