---Advertisement---

Viral Video: बेबस मर्द! पत्नी पीड़ित पति ने फांसी लगाने से पहले दुनियावालों को दिया संदेश, देख लोग करने लगे पुरुष कानून की मांग

Viral Video: पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर आदमी ने फांसी लगाने से पहले बनाई वीडियो। देख लोगों को हो रहा अफसोस।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 3, 2024 11:54 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का मारने से पहले बनाया गया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बता रहा है कि, वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर ये फैसला ले रहा है। इसके साथ ही शादी को लेकर वह दुनियावालों को एक ऐसा मैसेज दे रहा है, जिसे सुनकर किसी का भी मन विचलित हो सकता है। वायरल हो रहे इस आदमी ने फांसी लगा ली है।

पत्नी से तंग आकर आदमी ने फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो

इस खबर को प्रमुखता के साथ दैनिक भास्कर ने अपनी वेबसाइट पर छापा है। इसके साथ ही जानकारी दी है कि, मरने से पहले 38 साल के गाजियाबाद में रहने वाले जगजीत सिंह राणा ने फांसी लगाते हुए कहा कि, “दुनिया में सब कर लेना लेकिन शादी मत करा “। वीडियो बनाने के बाद मृतक ने ये वीडियो अपने 12 जानने वाले लोगों को भेजा था।

इस घटना के Viral Video को Sachin Gupta नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में 38 साल के जगजीत सिंह राणा ने फांसी लगाकर जान दी। मरने से पहले Video में कहा – “सब कुछ कर लेना, पर शादी मत करना। जय श्रीराम…” जगजीत ने पत्नी और ससुरलवालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। ” इस वीडियो में पीड़ित अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगा रहा है।

Viral Video पर क्या बोल रहे यूजर्स?

इस Viral Video 3 सितंबर यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही है , जो कि, पुरुषों के लिए कानून बनाने के मांग कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “पीड़ित पुरुष के लिए कोई खास कानून नही, उसके पास खुद को सही साबित करने के लिए मृत्यु अंतिम विकल्प होता है।” वही, दूसरा लिखता है कि, “हमारे देश में महिला कानून का गलत फायदा उठाया जाता है आखिर पुरुष आयोग कब बनेगा ?” वहीं कुछ लोग इस घटना को बहुत ज्यादा दुखद बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avika Gor

जून 30, 2026

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026