Viral Video: ईमानदार! MS Dhoni ने खोला अपनी जवां लुक्स का राज, यूजर बोला “सीधी बात नो बकवास”

Viral Video

Viral Video picture credit insta

Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को उनके फैंस MS Dhoni के साथ थाला जैसे नाम से पुकारते हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। भले ही क्रिकेटर में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन, जब भी वो मैदान में होते हैं ये फिर अपने फैंस के बीच होते हैं, अपनी परफॉर्मेंस और जवाब से दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि, क्रिकेटर के लोग इतने दीवाने हैं। धोनी का एक ऐसा ही Viral Video काफी चर्चा में है, जिसमें वह अपनी जवानी का राज खोलते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, क्रिकेटर से किसी ने सवाल किया आप 43 साल के हैं लेकिन लगते तीस साल के हैं। इस पर एम.एस धोनी ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर लोग फैंन हो गए। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Mahendra Singh Dhoni ने खोला अपनी फिटनेस का राज

इस (Mahendra Singh Dhoni Viral Video) को cricket.frenzy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब ऑडिन्स में से एक आदमी उठकर उनसे सवाल पूछता है कि, आप 43 साल के हो लेकिन 30 साल के लगते हो इसका क्या राजा है? इस पर क्रिकेटर बताते हैं कि, दाढ़ी और बालों को उन्होंने कलर किया है। इसलिए वह यंग दिख रहे हैं। क्रिकेटर का ये ईमानदारी से भरा जवाब वहां पर मौजूद लोगों के दिल को छू लेता है। इतना ही नहीं धोनी ये भी बताते हैं, जब वह 25 साल के थे तभी उनके बाल सफेद हो गए थे, अगर वह दाढ़ी और बालों को कलर ना करें तो बहुत बूढ़े लगेंगे। उनका सच्चाई से भरा जवाब सुनकर लोग फैन हो गए।

M.S Dhoni Viral Video देख लोग हुए फैंन

इस Viral Video को इंस्टाग्राम पर 20 घंटे पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 83 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि ये, कितने ईमानदारा हैं। इसके साथ ही एक यूजर इसे पैसे का जादू बता रहा है। धोनी का जवाब फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version