---Advertisement---

Viral Video: भैंस से भिड़ा जंगल का गुंडा हनीबैजर, दबंगाई और लड़ाई देख लोग मसल रहे आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर भैंस से पंगा लेते हनीबैजर यानी की बिज्जू का वीडियो वायरल हो रहा है। वो भैंस की ऐसी हालत कर देता है। जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 16, 2026 4:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हनी बैजर को बिज्जू भी कहा जाता है। अपनी हरकतों के कारण ये जंगल का गुंडा बना हुआ है। हनी बैजर जंगल के राजा शेर तक का जीना हराम कर देता है। शेर भी इससे टकराने से बचता है। सोशल मीडिया पर हनी बैजर का एक वीडियो भैंस से लड़ते हुए वायरल हो रहा है। इसमें वो भैंस की हमला करते हुए ऐसी हालत कर देता है। जिसे देख लोग दंग रह जाते हैं। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि, आखिर कोई छोटू सा जानवर ऐसा कैसे कर सकता है?

हनी बैजर ने भैंस को दिन में दिखाए तारे

भैंस से लड़ते हुए हनीबैजर के इस वायरल वीडियो को exploravelia.wild नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, रस्सी से बंधी एक भैंस के पास बिज्जू जाता है और हमला करना शुरु कर देता है। अचानक हुए इस अटैक से भैंस घबरा जाती है। वो खुद को बचाने की काफी कोशिश करती है। लेकिन बिज्जू उसे नहीं छोड़ता है। हैरानी की बात ये है कि, जब बिज्जू इस भैंस पर हमला कर रहा था तो वहां पर मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बना रहे थे। किसी ने भी इस खूंखार शिकारी से भैंस को बचाने की कोशिश नहीं की है।

Viral Video देख यूजर्स हनी बैजर की कर रहे तारीफ

हनी बैजर का ये वायरल वीडियो किसी गांव का बताया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर हलाहि में अपलोड किया गया है। इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हनीबैजर की तो बात ही अलग है’। दूसरा लिखता है, ‘ये गुंडा इधर भी आ गया’। तीसरा लिखता है, ‘वो हनी बैजर है पूरे गांव से भिड़ जाएगा। ‘

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026