---Advertisement---

Viral Video: नोएडा के सिक्योरिटी गार्ड्स की गुंडगर्दी कैमरे में हुई कैद, आदमी को डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा, देखें वीडियो

Viral Video: नोएडा के सोसाइटी गार्ड्स ने आदमी को बुरी तरह से डंडों से पीटा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 9, 2024 4:38 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नोएडा की एक सोसाइटी का वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में गार्ड्स झुंड में मिलकर एक आदमी की बुरा तरह से पिटाई कर रहे हैं। ये गार्ड इस आदमी को इतना ज्यादा पीटते हैं कि, ये बेसुध हो जाता है। सोसाइटी के गार्ड्स ने ऐसा क्यों किया ? इसकी जानकारी आधिकारिक रुप से सामने नहीं आ सकी है। ये घटना नोएडा के फ्यूटेक गेटवे सोसायटी सेक्टर 75 की बताई जा रही है।

नोएडा के सिक्योरिटी गार्ड्स की गुंडागर्दी कैमरे में कैद

ये वीडियो 8 जुलाई का बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो सोसाइटी में युवक अपने दोस्त से मिलने आए थे , इस दौरान इन लोगों की मेंटेनेंस को लेकर सोसाइटी के लोगों से बहस हो गई। इसके बाद इन गार्ड्स ने इनमें से एक युवक का पीट-पीटकर ये हाल कर दिया। घटना के बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर के गिरफ्तार होने की खबर है। इसके साथ ही इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज करने की भी खबर है।

Viral Video रुह कंपा रहा

इस घटना के वीडियो को निशान्त शर्मा (भारद्वाज) नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “नोएडा में सिक्योरिटी सुरक्षाकर्मियो की गुंडई आई सामने, सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्डो ने एक युवक के ऊपर बरसाए लाठी-डंडे, युवक की हालत गंभीर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, PS 113 क्षेत्र की बताई जा रही है वीडियो. ” इस वीडियो पर अब तक 1800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इसके साथ ही लोग सिक्योरिटी गार्ड्स की इस हरकत पर काफी गुस्सा भी कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गार्ड्स के द्वारा की जा रही मारपीट साफतौर पर देखी जा सकती है। इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026