---Advertisement---

Viral Video: और कितना गिरेगा इंसान ! चोर के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर दी खौफनाक सजा, वीडियो रुह कंपा रहा

Viral Video: चोर के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालते दरिंदों का वीडियो वायरल

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 27, 2024 12:19 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान के गिरने की कोई सीमा नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर आए दिन इंसानियत को शर्मसार करते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर लोगों की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती है और दरिंदों पर एक्शन भी होते हैं लेकिन उसके बाद भी लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं। एक ऐसा ही खौफ में डाल देने वाला वीडियो बिहार से आया है। यहां पर चोर के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डालकर उसे तालिबानी सजा देते हुए कुछ लोग वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो इतना ज्यादा खौफनाक है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है।

चोर के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने पर पुलिस क्या बोली?

ये घटना सोमवार को बिहार के अररिया में घटि है। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसके बारे में जानकारी दी गई। बिहार पुलिस ने लिखा, “यह मामला अररिया थाना क्षेत्र से सम्बन्धित है। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया था। उपर्युक्त कृत्य करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य के सम्बंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।”

Viral Video में दिखी इंसानों की दरिंदगी

इस दिल दहला देने वाली वीडियो को Anurag नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग लड़के के कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट में पेन की मदद से लाल मिर्च पाउडर डाल रहे हैं। इस दौरान लड़के के हाथ बंधे हुए हैं। वह काफी तड़प रहा है चिल्ला रहा है, लेकिन यहां पर मौजूद किसी भी इंसान को ना तो रहम आ रहा है और ना ही इसे कोई रोक रहा है। ये वीडियो मन को विचलित कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026