---Advertisement---

Viral Video: बिल्ली के थप्पड़ों से बौखलाया बिग किंग कोबरा, कैमरे में कैद हुई खतरनाक फाइट

Viral Video: सोशल मीडिया पर  बिल्ली और किंग कोबरा की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बिल्ली उस पर काफी हमला कर रही है। इस घटना का अंत काफी चौंकाने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2026 5:08 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2026 12:50 अपराह्न

Sana Saeed
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। एक ऐसी ही लड़ाई किंग कोबरा और बिल्ली की है। सोशल मीडिया पर बिल्ली और किंग कोबरा की लड़ाई का एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर सांपों के आगे छोटे जानवर टिक नहीं पाते, लेकिन इस वीडियो में एक बिल्ली ने अपनी बहादुरी से सबको हैरान कर दिया है। उसकी हिम्मत जहरीले बिग किंग कोबरा पर भारी पड़ी है।

कोबरा सांप और बिल्ली की खौफनाक जंग

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी उंगलियों तले दांत दबा रहे हैं। यह वीडियो एक घरेलू बिल्ली और दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक, किंग कोबरा के बीच हुई खतरनाक लड़ाई का है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय किंग कोबरा बिल्ली के सामने फन फैलाकर खड़ा है। कोबरा को देखकर कोई भी इंसान या जानवर डर के मारे भाग खड़ा हो, लेकिन यहाँ नजारा बिल्कुल उल्टा था। बिल्ली सांप को देखकर ज़रा भी नहीं डरी। उसने कोबरा को देखते ही आक्रामक तेवर अपना लिए। इसके बाद वो उसके थप्पड़ मारने लगती है। बिल्ली के चमाचों से तंग आकर किंग कोबरा जंग का मौदान छोड़ने पर मजबूर हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

बिल्ली और किंग कोबरा की लड़ाई का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Wildlife Uncensored नाम के एक्स  हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस पर  इसे 16 जुलाई को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस लड़ाई का अंत सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। क्योंकि बिल्ली सांप को थप्पड़ मारकर उसे भगा देती है।अमूमन लोग सोचते हैं कि किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप के आगे बिल्ली का बचना नामुमकिन है। लेकिन इस वीडियो में बिल्ली के लगातार हमलों से किंग कोबरा बुरी तरह घबरा गया। बिल्ली ने कोबरा को ऐसा सबक सिखाया कि सांप अपनी जान बचाकर वहां से दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026