Viral Video: कामवाली बाई के तेवर देख हिल गए पति-पत्नी, सोशल मीडिया पर यूजर बोला- ‘ये काम नहीं बवाल करेगी’

Viral Video: कामवाली बाई के इस वीडियो को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे जहां वह बवाल मचाती हुई नजर आ रही है। बेचारा शख्स डरा हुआ नजर आता है लेकिन बाद में बीवी की एंट्री मजेदार है।

Viral Video

Photo Credit- x From @FatimaShayar

Viral Video: घर में काम करने वाली बाई तो आपने बहुत देखे होंगे जो अपना पेट भरने और गुजारा करने के लिए दूसरे के घर में काम करने जाती है। फिर मेहनताना लेने के बाद उससे अपना भरण पोषण करती है लेकिन यहां उलटी गंगा बहती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में काम वाली के तेवर को देखने के बाद आप 1 मिनट के लिए चौंक जाएंगे। आप निश्चित तौर पर कंफ्यूज हो जाएंगे कि यह कोई काम वाली है या फिर किसी की बीवी जो बेचारे शख्स की हालत टाइट करती दिखी। आइए देखते हैं यह मजेदार Viral Video जिसे कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ इंटरटेनमेंट और फन के लिए बनाया है।

वायरल वीडियो में शख्स से हो गई कामवाली बाई के सामने ये गलती

https://twitter.com/FatimaShayar/status/1876919209889767466

Viral Video में काम वाली किचन में नजर आ रही है और इस दौरान घर का मालिक आकर कहता है, “सुरेखा दीदी मैंने सोफा हटा दिया वहां से भी डस्टिंग करना है।” इसके बाद कामवाली बाई थोड़ी शॉक्ड हो जाती है फिर तब तक शख्स दोबारा आता है और कहता है सॉरी कोमल दीदी वह मेरी पहले वाली कामवाली का नाम था तो इसलिए बोल दिया। वायरल वीडियो में काम वाली अपने रौब में आ जाती है और कहती है कि मुझे भी यहां काम किए हुए 3 महीने हो गए हैं। इस पर बेचारा शख्स कहता है, “नहीं वह मुंह में नाम बैठ गया था ना।”

Viral Video में शख्स को बोलने का मौका नहीं देती है कामवाली बाई

वायरल वीडियो में शख्स की बात आधी ही रह जाती है और नौकरानी तपाक से कहती है, “मेरा नहीं बैठा अभी तक रोज इतना दूर से आकर इतना सब साफ सफाई चकाचक करके जाती हूं मैं और अभी तक वही मन में भरी हुई है।” बेचारा शख्स अपनी बात रखने की कोशिश ही करता है लेकिन वह उसे बोलने का मौका ही नहीं देती है। Viral Video में वह कहती है कि वह मेरे से भी अच्छी थी। नंबर है उसका फिर वह उसे नंबर रखने के लिए भी ताना मारती है और ब्लॉक करने के लिए कहती है।

Viral Video में बीवी की हुई सुनामी एंट्री

हसबैंड वाइफ वायरल वीडियो में मजा तो तब आता है जब शख्स की बीवी की एंट्री होती है और वह कहती है, “एक काम करो ये मंगलसूत्र लो मैं बर्तन कर लेती हूं।” इसके बाद शख्स की जान में जान आई है और वह अपने पति कितनी के पीछे छिपकर कहता है हां जाओ बर्तन साफ करो।”

Viral Video को देखने के बाद लोग ले रहे मजे

https://twitter.com/Rajendr85177148/status/1876919771729482027

यह Husband Wife Viral Video वाकई काफी मजेदार है और लोग भी इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। @FatimaShayar x से शेयर किए गए इस Viral Video के कैप्शन में लिखा गया, “काम वाली है या बीवी यह रिश्ता क्या कहलाता है अंत तक का इंतजार करें।” वहीं इस पर एक यूजर ने कहा, “यह काम नहीं बवाल करेगी।” दूसरे ने कहा, “आगे खाई पीछे कुआं। कहां जाए बेचारा।” तो एक यूजर देखा इसने तो बड़े धर्म संकट में डाल दिया पति को। एक ने लिखा वह भी स्त्री है। वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version