---Advertisement---

Viral Video: तलाक के बाद आधी तनख्वाह बीवी को देने की बात पर खुशी से नाचने लगा पति, जब वजह आई सामने तो वकील के उड़े तोते

Viral Video: तलाक लेने गए पति से जब वकील ने कहा कि हर महीने पत्नी को देने पड़ेंगे आधी सैलरी तो खुशी से नाचने लगता है। जब इसके पीछे की वजह का पता चलता है तो बेचारा वकील को भी बड़ा झटका लगता है। फनी वायरल वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2025 1:24 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तलाक के बाद अक्सर पति को हर्जाने के तौर पर पत्नी को पैसे देने पड़ते है और ऐसे में महीने का खर्चा भी उठाने के लिए कानून की तरफ से पति को निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि वायरल वीडियो में जब वकील ने पति से हर महीने आधी सैलरी देने के बाद की तो वकील के सामने पति खुशी से नाचने लगा। जब इसकी वजह सामने आई तो वकील को मानो झटका लगा। फनी वायरल वीडियो को अंत तक देखकर आप भी खूब हसेंगे जिसे कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ फन और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया है।

वकील के फरमान पर खुश हुआ तलाक लेने आया पति

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जिसके साथ लिखा गया, “मुझे पूरी चाहिए।” यहां वीडियो में वकील जाकर पति पत्नी से कहता है की मुबारक हो कोर्ट में आपकी तलाक को मंजूरी दे दी है लेकिन एक प्रॉब्लम है। वह वायरल वीडियो में पति से कहता है कि अब आपको अपनी आधी सैलरी हर महीने इनको देनी पड़ेगी। यह सुनते ही पति खुश हो जाता है और ताली बजाता है तो पत्नी का मुंह लटक जाता है।

Viral Video में पति की खुशी की वजह जान वकील को लगा झटका

वीडियो में वकील को भी पति का एक्सप्रेशन देखकर झटका लगता है और वह कहता है, “कमाल आदमी हो आपको हर महीने अपनी आधी सैलरी इनको देनी है और आप मुस्कुरा रहे हो कमाल है।” इस पर पति जो जवाब देता है वह झन्नाटेदार होता है। फनी वायरल वीडियो में पति कहता है, “पहले पूरी देनी पड़ती थी।” इतना सुनते ही वकील के मानों पैरों तले जमीन खिसक जाती है तो पत्नी जिस तरह का लुक पति को देती है यह सब कुछ बयां करने के लिए काफी है। खुश होकर पति वकील से हाथ मिलाता है और वहां से चल देता है।

वायरल वीडियो को 39000 व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026