---Advertisement---

Viral Video: बीवी के बालों में लगे 5000 रुपए पति को नहीं आए रास, ताने मारते हुए देखें कैसे दिखाई औकात?

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बीवी अपने बालों पर 5000 रुपए खर्च कर देती है। लेकिन इसके बाद भी उसे पति से ताने सुनने पड़ते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 13, 2025 12:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी की मोहब्बत हो या फिर लड़ाई-झगड़े हों, सभी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आती हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। इसमें एक पति अपनी बीवी के बालों पर 5 हजार रुपए खर्च करने पर काफी गुस्सा कर रहा है। इस दौरान महिला अपने पति को समझाने की कोशिश कर रही है कि, बालों पर पैसे खर्च करके सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इसके बाद आदमी कुछ ऐसा बोलता है कि, बीवी की जुबान पर लगाम लग जाती है।

बीवी के बालों को देख पति का चढ़ा पारा

ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रम पर abhiruchi_pankaj_jain हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में पति पूछ रहा है कि , इतने सारे पैसे बालों पर क्यों खर्च कर दिए? इस पर बीवी अपनी खूबसूरती के बारे में समझाना शुरु कर देती है। इसके साथ ही बालों के फायदें भी गिनाने लग जाती है। आदमी को ऐतराज पत्नी के द्वारा किए गए बेवजह खर्च से है। लेकिन उसकी बीवी मानने को तैयार नहीं होती है। इसके बाद आदमी बोलता है इतना ट्रीटमेंट बालों का कराया है अपनी जुबान का भी करा लेती। ये सुनते ही महिला के तन-बदन में आग लग जाती है।

Viral Video देख यूजर्स आदमी की कर रहे तारीफ

पति और पत्नी का ये वायरल वीडियो रियल नहीं बल्कि रील है। इसे कंटन्टे क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। इस वीडियो पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स फनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मैडम बनिया से पंजाबी दिखने लग गई 5000/- में’ । दूसरा लिखता है, ‘सही पकड़े हो…भाईसाब’ । तीसरा लिखता है, ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026