---Advertisement---

Viral Video: बीवी का बर्थ डे भूलने की पति को मिली भयंकर सजा, देखें कैसे दिल खुश करते- करते हुआ कंगाल?

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें आदमी अपनी पत्नी का बर्थ डे भूल जाता है. जिसके बाद उसे लेने के देने पड़ जाते हैं.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 1, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से पति और पत्नी से जुड़े हुए वीडियो हो या फिर खबरें हो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इन्हें देखना यूजर्स काफी पसंद करते हैं. यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको डर भी लगेगा और हंसी भी आएगी . इसके साथ ही जिंदगी में कभी भी आप अपनी बीवी का बर्थडे तो नहीं भूलोगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें, एक आदमी अपनी बीवी का जन्मदिन भूल जाता है. उसके बाद एक उसे ऐसी सजा मिलती है जिसकी वजह से वह कंगाल हो जाता है.

बीवी का बर्थ डे भूलना पति को पड़ा महंगा

इस वायरल वीडियो को feelmuneeb3.0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी अपनी बीवी के लिए महंगे-महंगे गिफ्ट ऑर्डर कर रहा होता है.

Watch Video

तभी उसका दोस्त आता है और बोलता है कि, भाभी के लिए इतने सारे गिफ्ट ऑर्डर कर रहे हो कुछ खास है. इस पर वो बता देता है कि, बर्थ डे भूल गया इसलिए भरपायी कर रहा हूं. ये सुनने के बाद उसका दोस्त कहता है कि, फिर तो सोने की चैन भी ऑर्डर कर दो. इस पर वो बीवी को खुश करने के लिए ऑर्डर कर देता है. इस तरह वो पूरी तरह से कंगाल हो जाता है.

Viral Video देख हंस रहे यूजर्स

आपको बता दें, इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है. इस पर कई सौ लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, यूजर्स के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘इतना खौफ बर्थ डे का’. दूसरा लिखता है, ‘अब मत भूलना बर्थ डे’. इसके साथ ही कई सारे लोग फनी इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026