---Advertisement---

Viral Video: बीवी को दिमाग का ज्ञान दे रहे पति की हुई बोलती बंद, पत्नी की बुद्धि देख हो गया दंग, देखें वीडियो

Viral Video: पति और पत्नी का एक फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 29, 2024 7:32 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति-पत्नी का प्यार हो या फिर तकरार हो लोगों को काफी पसंद आती है. यही वजह है कि, इन दोनों से जुड़ी हुई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं. इन पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं देते हैं. कुछ कंटेंट क्रिएटर इनके फनी वीडियो को बना देते हैं जिसे, देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकती है. आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है. यह वीडियो एक पति और पत्नी के बीच फनी बातचीत का है. इसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह से पति अपनी पत्नी को कम दिमाग का ज्ञान दे रहा होता है लेकिन ,पत्नी अपने पति के सारे मंसूबों पर पानी फेर देती है और उसके दिमाग वाले ज्ञान का ऐसे जवाब देती है , जिसे देखने वाले हैरान हो गए और महिला को तारीफ करने लगे.

पति की चंट पत्नी ने की बोलती बंद

इस Viral Video को fayzanasim नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है एक आदमी अपनी पत्नी के सामने दो बोतल लेकर बैठा है. जिसमें से एक आधी भरी होती है और एक फुल भरी होती है. आधी बोतल को उठाकर पति हिला रहा है और बोल रहा है यह देखो आवाज कर रही है क्योंकि, जिनमें कम दिमाग होता है वो सिर्फ चिल्लाते हैं फिर, वह दूसरी भरी बोतल उठा लेता है और उसे हिलाता है और बोलता है कि, भरी बोतल आवाज नहीं कर रही है. इसके साथ ही वह बताता है कि, जिनमें दिमाग ज्यादा होता है वो इस भरी बोतल की तरह शोर नहीं करती है. पति की बात सुनते ही पत्नी तुरंत एक बोतल उठाती है और उसे खाली कर देती है और फिर बोलती है देखो जो खाली होता है वह बजता नहीं है. इसी तरह जिनका दिमाग खाली होता है उनकी भी आवाज नहीं आती है.यह सुनते ही पति अपना सर पकड़ लेता है.

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस वीडियो को fayzanasim नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस Viral Video पर 30 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. लोगों को यह वीडियो कॉफी पसंद आ रहा है. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “वाह क्या दिमाग लगाया है”. एक यूजर लिखता है कि, “भाई बिल्कुल ठीक कर रही है”. एक यूजर तंज कसते हुए लिखता है कि, “डारेक्ट मोए-मोए हो गया आपका”. इस तरह इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026