---Advertisement---

Viral Video: घर में गर्लफ्रेंड संग पति ले रहा था मजे तभी आ धमकी बीवी, किया कुछ ऐसा कि पत्नी हो गई फ्लैट

Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ घर में अकेले था पति लेकिन जब आई बीवी तो आफत में कुछ इस तरह पति ने अपनी जान बचाई। गर्लफ्रेंड को ही नौकरानी बना लिया। देखिए मजेदार वायरल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पत्नी का खौफ क्या कुछ नहीं कर सकता पर ऐसे में भी लोग दिमाग लगाकर चालाकी कर ही जाते है। पत्नी के रहते अगर पति की जिंदगी में कोई और लड़की आ जाए तो बवाल होना तय है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर ने कुछ ऐसा तरीका लोगों को बताया कि पत्नी अगर घर में न हो और प्रेमिका को घर बुला लिया हो कि तभी पत्नी आ जाए तो क्या किया जाए। हालांकि ये करना ठीक नहीं है पर क्रिएटर ने इसे मजाकिया अंदाज में पेश किया है और यूजर्स की भी इस रील को देखकर हंसी छूट गई है। इस Viral Video को सिर्फ फन और एंटरटेनमेंट के लिए शेयर किया गया है।

Viral Video में गर्लफ्रेंड और पति के बीच आ धमकी बीवी

वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसे जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि उसकी पत्नी भी आ सकती है। पत्नी के आने के बाद वह जिस तरह का ट्रिक अपनाता हैं वह देखकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। इस फनी Viral Video में गर्लफ्रेंड पूछती है कि तुम्हारी बीवी तो नहीं आएगी। पति कहता है कि नहीं आज मेरी बीवी नहीं आएगी। वहीं दूसरी तरफ दिखाया जाता है बीवी घर में घुसती है और लेडिज पर्स और सैंडल देखते ही चौंक जाती है और सीधा बेडरूम पहुंचती है।

Funny Viral Video में पति की चालाकी में फंसी बीवी

वहीं वायरल वीडियो में पति भी चालाक निकलता है और वह अपनी गर्लफ्रेंड को नौकरानी बना देता है जो पोछा लगाती नजर आती है। जहां पत्नी अपने पति के लिए यह सोचकर आती है कि कोई लड़की होगी और वह उसकी खैर निकालेगी। वहीं रूम में घुसते ही पति को नौकरानी से पूछा लगवाते हुए देख वह कहती है अरे बेबी नौकरानी रख ली क्या। इस पर पति कहता है हां तुम थक जाती थी ना इसलिए नौकरानी रख ली। पत्नी तो खुश हो जाती है और कहती है कि तुमने यह काम बहुत अच्छा किया सारा काम करवा लेना है मैं शॉपिंग करने जाती हूं। पति बेचारा बाद में कहता है आज तो बच गया।

इंस्टाग्राम पर से शेयर किए गए इस Viral Video को 11000 से ज्यादा लाइक मिले हैं तो वहीं 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026