---Advertisement---

Viral Video: पत्नी के आगे इंजीनियरिंग की शेखी बघारने वाले पति का हुआ काम तमाम, पैसे बचाने के चक्कर में खानी पड़ी बीवी से लात

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्नी के सामने पति अपनी इंजीनियरिंग की तारीफ करते दिखा लेकिन अंजाम काफी उल्टा हुआ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 7:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं पत्नी की बात मान लेनी चाहिए क्योंकि जब आप अपनी पत्नी की बात नहीं मानते हैं तो घर में भूचाल आना तो लाजमी है। कुछ ऐसा ही हुआ इस मजेदार वीडियो में जहां एक पत्नी को खुश करने के लिए एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसका अंजाम उसे भुगतना पड़ा। वह अपनी इंजीनियरिंग की तारीफ कर रहा था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

500 बचाने के चक्कर में करवा बैठा नुकसान

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक पत्नी अपने पति से यह कहती हुई नजर आ रही है कि इलेक्ट्रीशियन को बुला दो मेरा ड्रायर खराब हो रहा है लेकिन इलेक्ट्रीशियन को फालतू में 500 रुपये देने के चक्कर में पति कहता है मैं ठीक कर देता हूं। अपनी तारीफ में वह यह कहते हुए नजर आता है कि वह सिविल इंजीनियर है तो इसलिए उसे हल्के में ना ले। उसके बाद ड्रायर के साथ कुछ ऐसा करता है जिसके बाद पूरे घर का शॉर्ट सर्किट हो जाता है।

पूरे घर का ही उड़ा दिया फ्यूज

इंजीनियर पति की करामात के चक्कर में पूरे घर की बिजली गुल हो गई जिसके बाद पत्नी जोर से चिल्लाती है कि उसके ड्रायर का काम तमाम हो गया। इस पर इंजीनियर पति कहता है अब इलेक्ट्रीशियन को बुला लो। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।

मिल रहे मजेदार कमेंट्स

iamsajidshahid इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो को शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा, “इलेक्ट्रीशियन को बुलाओ मुझे ज़ानना है यह हुआ कैसे।” इस वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं तो एक यूजर ने लिखा शॉर्ट सर्किट रियल था क्या। एक ने लिखा अरे भाई रियल में बिजली गुल कर दी तो दूसरे ने कहा सही में हो गया क्या। एक ने कहा वाह मेरे सिविल इंजीनियर।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

जुलाई 17, 2026

Vaishno Devi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026