---Advertisement---

Viral Video: ‘5000 शूटर मैंने…’ Salman Khan के जबरा फैन ने Lawrence Bishnoi को दिखाई रंगदारी! देख यूजर ने लिए मजे- ‘Ak 47 उठा लेगा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते हुए नजर आया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है इसमें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2024 6:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने के बाद से   लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) लगातार चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में हर दिन गैंगस्टर को लेकर कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। वहीं इस सबके बीच यूपी के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते हुए नजर आया। इस वीडियो को जिसने भी देखा बस देखते रह गया और सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इस युवक ने जिस तरह गैंगस्टर को चेतावनी दी है। उसे देख लोग खूब मजे भी ले रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो (Viral Video) में खास।

Viral Video देख जांच में जुट गई पुलिस

जहां तक वीडियो की बात करें तो इसे @SachinGuptaUP एक्स चैनल से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा, “सुन लॉरेंस बिश्नोई 2000 शूटर तेरे तैयार हैं तो 5000 शूटर मैं भी मुंबई में भेज रखे हैं। सलमान भाई को कुछ हुआ तो ठीक नहीं होगा, रायबरेली यूपी का यह शख्स मुंबई में काम करता है। यह वीडियो वायरल किया। पुलिस जांच में जुटी है।”

Viral Video में शख्स ने को कहीं ये बात

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि वह शख्स कह रहा है, “तुम्हारी खैर नहीं तुम्हारे शूटरों की एक भी बंबई से बच के नहीं जाएगा। 5000 शूटर इमरान भाई ने भी लगा दिए हैं अपने। तुम्हारी खैर नहीं तुम्हारी तो जेल में ही हत्या होगी। सलमान भाई को कुछ हुआ तो ठीक नहीं होगा। लॉरेंस तू बचेगा नहीं तू 5000 लगाएगा तो मैं 10000 लगा दूंगा मेरे पास करीब 20000 शूटर हैं।

Viral Video पर लोग ले रहे खूब चुटकी

सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस जांच में जुट चुकी है। वहीं इस वीडियो को 90000 व्यूज मिले हैं। 27 अक्टूबर को जारी इस वीडियो पर एक यूजर लिखा, “लेकिन मुझे तो यह कोई जेबकतरा लग रहा है।” तो एक ने कहा बिश्नोई का नाम लेकर हर कोई फेमस होना चाहता है अब एक यूजर ने लिखा एक-47 उठा लेगा ये। तो एक ने कहा अंधभक्त बुरा लग जाएगा यह देखकर वैसे यह धमकी बड़ा फनी था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 2, 2026

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026