---Advertisement---

Viral Video: ‘मार-मारकर भूत बना दूंगी’ पति के सामने पत्नी ने सास के जड़े थप्पड़, वीडियो देख यूजर बोला, ‘शोषित अबला बहू’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी सास की पिटाई कर रही है. महिला को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 12, 2024 6:25 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 12, 2024 10:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सास को पीटते हुए एक जालिम बहू का वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. हैरानी की बात ये है कि, महिला अपनी सास को पति के सामने ही थप्पड़ से मार रही है. इस दौरान बूढ़ी महिला रो रही है. घरेलू हिंसा का ये वीडियो जो भी देख रहा है वह सन्न है. इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपलोड किया गया है.

बहू ने सास को बेरहमी से पीटा

पिटाई के वायरल वीडियो (Viral Video) को Prof. Rahul नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है.

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘घरेलू हिंसा महिलाओं द्वारा भी की जाती है। लेकिन पुरुषों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं है’. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक महिला काफी गुस्से में है और अपनी पति से सास के लिए बोल रही है कि, ‘मार-मारकर भूत बना दूंगी’. महिला का कहना है कि, उसके पति ने उसे मारा है इसलिए वह उसकी मां को मार रही है. बूढ़ी महिला को बहू अपने पति के सामने ही थप्पड़ों से पीटना शुरु कर देती है. इस दौरान बूढ़ी महिला काफी रो रही है. ये घटना कब और कहां कि, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है.

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

बहू के द्वारा सास की पिटाई के वीडियो को Prof. Rahul नाम के एक्स अकाउंट पर 12 दिसंबर को अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर 92 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, ‘कुछ भी कर लेना लड़कों शादी मत करना’. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘ऐसी को सही पीटा जाता है.’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026