---Advertisement---

Viral Video: Reel बनाने के चक्कर में मां ने बच्ची की सुरक्षा रखी ताक पर, यूजर बोला ‘कम अक्ल औरत’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रील बनाती हुई मां का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि, डांस के चक्कर में अपनी बच्ची की सुरक्षा से ही खिलवाड़ कर देती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 9, 2024 2:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) का क्रेज लोगों के दिमाग पर कुछ इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि, वह ना तो अपनी जान की परवाह कर रहे हैं और ना ही दूसरों की जिंदगी की चिंता कर रहे हैं। रील के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक ऐसा ही मां की लापरवाही से भरा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक मां रील बनाने में इतना ज्यादा खो चुकी है कि, वह भूल ही जाती है कि, उसका बच्चा कहां जा रहा है? अब सड़क पर रील बनाती इस मां की लापरवाही से भरे इस वीडियो को देख यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है।

Reel बनाने के चक्कर नें बच्ची को भूली मां

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को Ghar Ke Kalesh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ” मां फोन पर रील बना रही थी और छोटी बच्ची सड़क पर पहुंचने ही वाली थी कि अचानक उसका बेटा आता है और उसे इशारा करता है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला सड़क के किनारे वीडियो बना रही है। महिला कैमरे के सामने वीडियो बनाने में इतना ज्यादा खो चुकी है वह भूल ही चुकी है कि, उसके बच्चे कहां पर हैं? महिला कैमरे के सामने नाच ही रही होती है , तभी महिला का एक बच्चा दौड़ते हुए आता है और उसे सड़क की तरफ जाती बच्ची के बारे में बताता है। पहले तो उसे मामला समझ नहीं आता है लेकिन बाद में महिला हंसते हुए दौड़कर जाती है और बच्ची को जाकर सड़क से रोकती है।

Viral Video में मां की लापरवाही देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

महिला की लापरवाही के भरे वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 9 दिसंबर यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 2 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘आग लगा दो इंस्टाग्राम पर’। वहीं, एक यूजर इस ‘मां को कम अक्ल औरत’ बोल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026