---Advertisement---

Viral Video: मां-बाप की लड़ाई पर मासूम बच्चे ने उठाए सवाल, सुनकर लोगों के कानों से निकल रहा धुंआ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपने माता-पिती की रोजाना की किचकिच से परेशान है और हैरान करने वाली बातें कह रहा है। जिसे सुनकर यूजर्स दंग हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2026 4:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: घर में माता-पिता के बीच होती लड़ाई अकसर बच्चों पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है। लेकिन  सोशल मीडिया पर इसी तरह के मामले का जो नया वीडियो आया है, उसे सुनकर हर कोई दंग है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, वो इस नए जनरेशन के बच्चे की तारीफ करें या फिर उसके संस्कारों पर सवाल उठाएं। आपको बता दें, मासूम बच्चा अपने माता-पिता की रोजाना की किचकिच से इतना परेशान हो चुका है कि, वो उन पर ही सवाल उठा रहा है। इसके साथ ही उन्हें ही दोषी ठहरा रहा है। इस वीडियो को देखने और सुनने के बाद लोगों के कानों से धुंआ निकलने लगा है।

माता-पिता की लड़ाई का बच्चे ने बनाया वीडियो

माता-पिता की लड़ाई का वीडियो बनाते बच्चे का वायरल वीडियो एक्स पर  Arti Nirmalkar नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन मे सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘आज की पीढ़ी कितनी बदल गई है! कोई अपने ही माता-पिता के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकता है? ‘

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मासूम बच्चा माता-पिता के बीच हो रही लड़ाई का वीडियो बना रहा है और कह रहा है कि, ‘ये मेरे माता-पिता है, जब इनके पास कोई काम नहीं होता है तो अपने ही बच्चे पर चिल्लाने लगते हैं। काम ना होने पर मुझ पर चिल्ला रहे हैं, इनका काम नहीं हुआ तो इसमें क्या मेरी गलती है? तुम्हें काम नहीं करना तो मत करो हमको क्यों बोलते हो? ये लोग खुद ही काम करते हैं, इनकी मदद ना करें तो हमको बोलते हैं।’

Viral Video देख  यूजर्स हुए दंग

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 15 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 55000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। बच्चे की बातों का कुछ यूजर्स सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि, इस तरह से वीडियो बनाकर बच्चे को ये नहीं बोलना चाहिए था।  ये वीडियो यूजर्स को चकित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026