---Advertisement---

Viral Video:’मासूम लड़कियां’! पतियों को मारने वाली बीवियों की हरकत देख फूट पड़ा कुंवारी लड़की का दर्द, सुन सख्त मर्द भी पिघला

Viral Video: पतियों को मारने वाली महिलाओं से परेशान होकर एक लड़की ने वीडियो बनाया है। इसे सुनने के बाद यूजर्स का दिल पिघल गया है और वो शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2025 5:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से प्रेमी के साथ मिलकर पतियों को निबटाने वाली महिलाओं के मामले काफी बढ़ गए हैं। पति के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने वाली Muskan Rastogi को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि, मेघायल में हनीमून पर पति Raja Raghuvanshi को निबटाने वाली Sonam Raghuvanshi ने पूरा मीडिया से लेकर सोशल मीडिया हिला दिया। इस बीच लोगों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक लड़की ने इन्हीं महिलाओं की हरकतों से परेशान होकर एक वीडियो बनाया है , जिसमें वो मासूम लड़कियों के भविष्य के बारे में चिंतित है और की शादी के बारे में भी बोल रही है। इस लड़की का वीडियो देख एक यूजर ने तो यहां तक बोल दिया कि सख्त मर्द भी पिघल गया है।

हत्यारन बीवियों से परेशान हुई मासूम लड़की

ये Viral Video सोशल मीडिया के Prof cheems नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

जिसमें लड़की अपनी जैसी तमाम कुंवारी लड़कियों के भविष्य की चिंता कर रही है और बोल रही है इसकी वजह से हमारी शादी नहीं होगी। इसके साथ ही वो लड़कों से अपील भी कर रही है कि, सारी लड़कियां पतियों को निबटाने वाली नहीं होती हैं, कुछ अच्छी भी होती हैं। इस लड़की ने इतनी मासूमियत के साथ वीडियो बनाया है कि, देखने वालों का दिल पिघल गया है। वो उससे शादी करने की मांग कर रहे हैं। Viral Video में दिख रही लड़की कौन है? इसकी कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।

Viral Video देख पिघल गए लोग

क्यूट लड़की की बातों को सुनकर यूजर्स खुश हो गए हैं। इस वायरल वीडियो को एक्स पर 13 जून को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मुस्कुराना हर औरत की अदा है, जो इसे प्यार समझे वो गधा है’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसी मासूम सी भोली सी सूरत वाली के लिए तो मैं ड्रम में जाने के लिए तैयार हूं’। तीसरा लिखता है ‘मैं सख्त लौंडा हूं लेकिन इसे देखकर तो मैं भी पिघल गया’। वहीं, तमाम सारे यूजर्स इस लड़की से शादी करने के लिए तैयार हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026