---Advertisement---

Viral Video: जागरूक युवा! देश में महंगी शिक्षा और घटते अधिकारों पर शख्स ने जनता को पढ़ाया पाठ, चलती ट्रेन में भाषण हुआ वायरल

Viral Video: शिक्षा और अधिकार की मांग को लेकर अपनी मुहीम के साथ चलती ट्रेन में पहुंचा यह शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2024 1:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शिक्षा और अधिकार की मांग करते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो अपनी मुहिम लेकर चलती ट्रेन में पहुंच गया। जहां से उसका जोरदार भाषण इंटरनेट पर हलचल मचाने के लिए काफी है और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से इस वीडियो में उस युवा ने अपनी मुहिम से लोगों को जुड़ने की अपील की है इसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो के मुताबिक देश के सिस्टम पर करारा वार करते हुए नजर आया। इस दौरान वह महंगी शिक्षा कम वैकेंसी से लेकर गवर्नमेंट स्कूल तक को लेकर बात करते नजर आया। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में है यह वीडियो।

अधिकारों की मांग करते दिखा शख्स

वीडियो में वह कहता है कि शिक्षा के सामने एक पैसे की दीवार खड़ी है जहां प्राइवेट स्कूल वाले मुंह खोलकर फीस की मांग करते हैं तो दूसरी तरफ गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है। इस दौरान वह बताता है कि कैसे आजकल हर परीक्षा में पेपर लीक होने लगे हैं और इसके अलावा परमानेंट जॉब्स की वैकेंसी भी कम होती जा रही है। वीडियो में वह शख्स जनता के सामने अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए नजर आ रहा और इस दौरान वह बेबाक होकर अपनी बात कह रहा है। अधिकारों की मांग वह जिस तरह कर रहा है वह हर किसी को हैरान कर रहा है।

क्या है शख्स की मुहीम

इस वीडियो में वह बताता है कि उनकी मुहिम शिक्षा और अधिकारों की मांग करती है और ऐसे में वह शख्स लोगों से जुड़ने की अपील भी करता है। फिलहाल इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और जिस तरह से वह अपनी मुहिम को लेकर काम कर रहा है वह लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।

लोग कर रहे जमकर कमेंट

एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को इस शख्स का बेबाकपन काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा बहुत सुंदर भाई बेबाकी से बोलने के लिए बहुत जरूरी है कि हम लोग अपने अधिकारों को जाने। एक ने कहा मिडिल क्लास के पहुंच से बाहर होती जा रही है शिक्षा इतना पैसा देकर भी अच्छी शिक्षक और शिक्षा मिलना और संभव होने लगा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026