---Advertisement---

Viral Video: ‘जो दिखता है वो बिकता नहीं,’ शादीशुदा महिला के साथ हुआ नामी मैट्रिमोनियल साइट पर बड़ा स्कैम, देख लोग बोले- ‘ये क्या झोल है’

Viral Video: मैट्रिमोनियल साइट पर सही लाइफ पार्टनर की तलाश में जाने से पहले आप इस वायरल वीडियो को जरूर देख लें जिसमें एक महिला अपने साथ हुए स्कैम को लेकर खुलासा करती हुई नजर आती है। आइए जानते हैं क्या है इसमें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 4:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: डिजिटल युग में जहां एक तरफ जिंदगी काफी आसान हुई है तो दूसरी तरफ इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ रही है। निश्चित तौर पर सबसे बड़ा स्कैम सोशल मीडिया है। आज के जमाने में ऑनलाइन डेटिंग से लेकर मैट्रिमोनियल साइट काफी चर्चा में है लेकिन इस सबके बीच कुछ ऐसा हुआ है जो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। जहां एक महिला ने खुद को शादीशुदा बताते हुए इस बात का खुलासा किया कि उसके साथ नामी मैट्रिमोनियल साइट पर बाद स्कैम हो रहा है।आइए जानते हैं क्यों इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

Viral Video में स्कैम का खुलासा

वीडियो में महिला मैट्रिमोनियल साइट का नाम भी ले रही है और कह रही कि किस तरह ये साइट लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इस दौरान वह महिला अपने पति से भी यूजर्स को मिलवाती है और बताती है कि उनकी शादी हो चुकी है और इसमें किसी भी मैट्रिमोनियल साइट का कोई योगदान नहीं है। इस वीडियो में वह महिला बताती है कि उनकी फोटो एक प्रोफाइल पर दिखाई दे रही है जो उन्होंने बनाया ही नहीं है। उनकी फोटो को एक गलत प्रोफाइल पर दिखाया गया है।

Viral Video में महिला ने लोगों से की अपील

इस प्रोफाइल में उनके नाम और पहचान को बदलकर दिखाया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह एलिट सब्सक्रिप्शन में दिखाया गया है जो इस साइट पर सब्सक्रिप्शन के तहत लिया जाता है। इसके लिए यूजर्स को पैसे देने होते हैं और यह वादा किया जाता है कि वह स्पेशल स्क्रीनिंग और अच्छे प्रोफाइल को दिखाएंगे ताकि यूजर्स सही लाइफ पार्टनर को इस ऐप के जरिए पा सके। महीना लोगों से अपील हुई नजर आती है और कहती है कि इन एप्स का इस्तेमाल करने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें क्योंकि जो दिखता है वह हमेशा मिलता नहीं है।

Viral Video पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

https://twitter.com/VikasK22928/status/1853835893377011758

@gharkekalesh एक्स चैनल से इसे शेयर किया गया है और इस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। 5 नवंबर को जारी वीडियो को देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “जो दिखता है वह बिकता नहीं है।” एक ने कहा ऑनलाइन डेटिंग अभी सबसे बड़ा स्कैम है। एक यूजर ने कहा यह क्या झोल है तो दूसरे ने कहा इन स्कैम से सावधान रहें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026