---Advertisement---

Viral Video: कलयुगी! प्रोफेसर पति ने दिया धोखा, पत्नी ने यूनिवर्सिटी में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

Viral Video: पति के धोखा देने पर महिला का खौला खून प्रोफेसर पति को यूनिवर्सिटी में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ये वीडियो काफी खौफनाक है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 26, 2024 10:19 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: किसी भी रिश्ते में जब धोखा मिलता है तो, आदमी हो या फिर कोई औरत हो दोनों ही टूट जाते हैं. यही वजह है कि, कुछ लोग गुस्से में अपराध तक कर बैठते हैं. वहीं, कुछ लोग सरेआम अपनी भड़ास निकालते हैं. एक ऐसा ही मामला इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस Viral Video में महिला एक आदमी को दौड़ा-दौड़कर पीट रही है. इसके साथ वो चिल्लाते हुए बोल रही है कि, आदमी ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट अनुसार, सरेआम पिटता ये आदमी महिला का पति है, पति से धोखा मिलने पर औरत का गुस्सा निकाल रही है.

धोखेबाज प्रोफेसर पति को महिला ने जमकर पीटा

दैनिक भास्कर पर छपी खबर के अनुसार पिटने वाला व्यक्ति तिलका मांझी विश्वविद्यालय (Tilka Manjhi Bhagalpur University) में फिजिक्स का प्रोफेसर है. आदमी का नाम डॉ. सुदेश जायसवाल है और पीटने वाली महिल का नाम साधना जायसवाल है. महिला अपने पति को इस लिए पीट रही है कि, क्योंकि प्रोफेसर के किसी अन्य औरत से अवैध संबंध हैं. महिला का आरोप है कि, उसके पति ने फ्लैट बेच दिया है और दो साल से कोई खर्च नहीं दे रहा है. महिला का कहना है जिस फ्लैट को उसके प्रोफेसर पति ने बेचा है वो उसके गहनो को बेचकर खरीदा गया था. खबरों की मानें तो पति और पत्नी के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस घटना के बाद विश्वविद्यालय ने जांच की टीम बैठा दी है. ये घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है.

Viral Video हैरत में डाल रहा

इस घटना के Viral Video को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट पर 26 अक्टूबर को अपलोड किया गया था. वीडियो पर अब तक 45 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, मेरा तो विवाह से विश्वास ही उठ गया है. इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, और मारो. इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026